Saturday, February 14

Google News Sports Digest Hindi

ICC Test ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test ranking) जारी कर दी है। तभी तो इस बार जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test ranking) में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है। वहीं इस समय भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेली जा रही है।

Jasprit Bumrah
image source via getty images

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेल गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 295 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं पर्थ में खेले गए इस पहले टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

Indian bowler: पर्थ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारें में जानिए
image source via getty images

इसके अलावा अगर इस बार बल्लेबाजी की ताजा रैंकिंग (ICC Test ranking) की बात की जाए तो इस सूचि में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 13वें स्थान पर पहुंच गए है। क्यूंकि इस पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद शतक लगाया था। इसके अलावा भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ताजा रैंकिंग में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए है।

ICC Test ranking बुमराह ने हासिल किया पहला स्थान :-

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कुल 8 विकेट लिए थे। इस खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट लिए थे। जबकि उन्होंने दूसरी पारी में भी 3 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

AUS Vs IND: This player, not Rohit and Bumrah, will take charge of the team for the series against Australia
AUS Vs IND-Jasprit Bumrah/Getty Images

तभी तो उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर ही भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 295 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था। जिसके चलते हुए अब आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test ranking) में जसप्रीत बुमराह के कुल 883 रेटिंग अंक हो गए है। इसके साथ ही अब वह टेस्ट में गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर भी आ गए है।

Jasprit Bumrah
image source via getty images

जबकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 872 रेटिंग अंक के साथ (ICC Test ranking) दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 860 अंक के साथ अब (ICC Test ranking) तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version