Thursday, June 18

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 13वां सीजन शुरू होने वाला है इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इसका आगाज 30 सितंबर को होगा और फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत और श्रीलंका करेंगे। महिला विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने सात बार इस ट्रॉफी को जीता है। इस टूर्नामेंट की हर जानकारी पर एक नज़र डालते हैं।

वर्ल्ड कप 2025 का फॉर्मेट

महिला विश्व कप में ग्रुप नहीं होते। सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में सात मैच खेलने होते हैं। टॉप चार टीमें नॉकआउट सेमीफाइनल में पहुँचती हैं। सर्वोच्च रैंक वाली टीम चौथी रैंक वाली टीम से खेलेगी, जबकि दूसरी और तीसरी रैंक वाली टीमें सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भिड़ेंगी, जो 2 नवंबर को खेला जाएगा।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के वेन्यू

भारत में चार वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे:

  • असम क्रिकेट स्टेडियम (गुवाहाटी)
  • होल्कर स्टेडियम (इंदौर)
  • एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम)
  • डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई)

वहीं, पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में अपने मैच खेलेगी। यदि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुँचती है, तो फाइनल श्रीलंका में होगा, अन्यथा फाइनल नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल

दिनांक समय मैच स्थान
30 सितंबर 3:30 बजे भारत बनाम श्रीलंका गुवाहाटी
1 अक्टूबर 3:30 बजे ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड इंदौर
2 अक्टूबर 3:30 बजे बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान कोलंबो
3 अक्टूबर 3:30 बजे इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी
4 अक्टूबर 3:30 बजे ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका कोलंबो
5 अक्टूबर 3:30 बजे भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो
6 अक्टूबर 3:30 बजे न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका इंदौर
7 अक्टूबर 3:30 बजे इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी
8 अक्टूबर 3:30 बजे ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान कोलंबो
9 अक्टूबर 3:30 बजे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम
10 अक्टूबर 3:30 बजे न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी
11 अक्टूबर 3:30 बजे इंग्लैंड बनाम श्रीलंका कोलंबो
12 अक्टूबर 3:30 बजे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम
13 अक्टूबर 3:30 बजे दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम
14 अक्टूबर 3:30 बजे न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका कोलंबो
15 अक्टूबर 3:30 बजे इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो
16 अक्टूबर 3:30 बजे ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम
17 अक्टूबर 3:30 बजे दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका कोलंबो
18 अक्टूबर 3:30 बजे न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो
19 अक्टूबर 3:30 बजे भारत बनाम इंग्लैंड इंदौर
20 अक्टूबर 3:30 बजे श्रीलंका बनाम बांग्लादेश नवी मुंबई
21 अक्टूबर 3:30 बजे दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान कोलंबो
22 अक्टूबर 3:30 बजे ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड इंदौर
23 अक्टूबर 3:30 बजे भारत बनाम न्यूजीलैंड नवी मुंबई
24 अक्टूबर 3:30 बजे श्रीलंका बनाम पाकिस्तान कोलंबो
25 अक्टूबर 3:30 बजे ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका इंदौर
26 अक्टूबर 11:00 बजे इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड विशाखापत्तनम
26 अक्टूबर 3:30 बजे भारत बनाम बांग्लादेश नवी मुंबई
29 अक्टूबर 3:30 बजे सेमीफाइनल 1 गुवाहाटी/कोलंबो
30 अक्टूबर 3:30 बजे सेमीफाइनल 2 नवी मुंबई
2 नवंबर 3:30 बजे फाइनल नवी मुंबई/कोलंबो

भाग लेने वाली टीमें और स्क्वाड

  • ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम
  • बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुमैया अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर मघला, निशिता अख्तर निशि
  • इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज
  • भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा
  • न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्स, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज
  • पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह
  • दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे
  • श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंडिका दासनायका, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या

पुरस्कार राशि

आईसीसी ने इस बार महिला विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की है। कुल पुरस्कार राशि 13.88 मिलियन डॉलर (अमेरिकी डॉलर) है। फाइनल जीतने वाली टीम को $250,000 की राशि मिलेगी।

लाइव मैच कैसे देखें

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच Jio Star ऐप से देखे जा सकते हैं।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का टिकट कैसे बुक करे

भारत और श्रीलंका में सभी ग्रुप स्टेज मुकाबलों के टिकट एक विशेष चार दिवसीय प्री सेल विंडो के साथ उपलब्ध हैं, जो 4 सितंबर को शाम 7 बजे IST से Google Pay के माध्यम से खुली है। Tickets.cricketworldcup.com भारत में इन मैचों की कीमतें पहले चरण में केवल इंडियन रुपए में 100 (लगभग USD $1.14) से शुरू है।
गूगल पे ग्राहकों के लिए विशेष टिकट बिक्री के बाद, टिकटों की बिक्री का दूसरा चरण 9 सितंबर को रात 8 बजे IST से शुरू होगा। इस विंडो के दौरान, सभी प्रशंसक Tickets.cricketworldcup.com पर टिकट खरीद सकते हैं ।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version