ईशांत शर्मा और विराट कोहली दोनों ही क्रिकेटर लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेल चुके है। इसके अलावा दोनों ही प्लेयर्स दिल्ली से हैं और आपस में दोनों की बॉन्डिंग काफी चर्चित है। इस वक्त भारतीय टीम के गेंदबाज ईशांत भारतीय टीम से काफी दिन से बाहर चल रहे हैं, जबकि विराट ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं। मसहूर राज शमानी के पॉडकास्ट में ईशांत ने विराट की तारीफ में करते हुए नज़र आए हैं।
ईशांत शर्मा ने किंग कोहली की तारीफ की
पॉडकास्ट के दौरान राज शमानी के पूछने पर कि कौन ऐसा क्रिकेटर है, जो पिच पर आता है और वह गैंगस्टर वाली बाइव देता है तो ईशांत शर्मा कहते हैं, जब मैंने खेलना शुरू किया था। तब सारे ही सीनियर खिलाड़ी इंडियन टीम में थे। फिर बाद में ऐसे विराट कोहली ही थे या हैं। उसका शुरू से ही एटीट्यूड ऐसा ही है। उसको कभी भी किसी चुनौती ने उसे मैदान पर इफैक्ट नहीं किया है। जीवन में कभी भी कितनी बड़ी मुश्किल रही हो। उसको पता है कि मैं फील्ड में उतरा, तो रन बनाउंगा ही। विराट चाहे कितनी भी रात को वापस आया हो। वह अगले दिन जाकर 200 रन मरता था।
वनडे वर्ल्ड कप 2011 के बाद विराट कोहली ने अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया

विराट कोहली के अनुशासन के बारे में बोलते हुए ईशांत शर्मा ने कहा कि उसको बॉडी टाइप समझ में आ गया कि मुझे अगर खेलना है, तो हमेसा फिट रहना होगा । अगर मैं फिट हूं, तो लंबे समय तक खेल सकता हूँ। उसने बोला कि भाई मेरे को तेज होना है, तो फिट होना पड़ेगा। तभी मैं अच्छी फील्डिंग कर पाउंगा। उसने वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईपीएल के बाद फिटनेस पर देना शुरू किया। आज के वक्त कितने युवाओं के लिए फिटनेस के रोल मॉडल हैं।
ईशांत शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं
ईशांत शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। अपने प्रदर्शन के दमपर अपनी टीम को बहुत बार जीत दिला चुके हैं। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 311 विकेट, वनडे में 115 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 विकेट दर्ज हैं। फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।







