Friday, February 27

मंगलवार, 15 जुलाई को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 से पहले आयोजित होने वाले वॉर्मअप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीसीसीआई वीमेंस ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर दी है। इस शेड्यूल के मुताबिक, वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी, जो 25 से 28 सितंबर के बीच भारत और श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे।

बता दें कि, भारत में होने वाले वॉर्मअप मुकाबलों की मेजबानी बेंगलुरु करेगा, जबकि श्रीलंका में कोलंबो के दो मैदानों पर वॉर्मअप मैच कराए जाएंगे। टीम इंडिया के लिए यह तैयारी का सुनहरा मौका होगा, क्योंकि उसे दोनों अभ्यास मैच मजबूत विरोधियों के खिलाफ खेलने हैं।

भारतीय महिला टीम 25 सितंबर को इंग्लैंड और 27 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। ये दोनों ही मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाएंगे। पहला मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर होगा, जबकि दूसरा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दोनों मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 वॉर्मअप फिक्सचर्स (भारतीय समयानुसार)

25 सितंबर

भारत बनाम इंग्लैंड | 3:00 PM | BCCI COE 1, बेंगलुरु

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान | 3:00 PM | कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | 3:00 PM | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड | 3:00 PM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

27 सितंबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | 3:00 PM | BCCI COE 1, बेंगलुरु

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | 3:00 PM | कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो

भारत बनाम न्यूजीलैंड | 3:00 PM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

28 सितंबर

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत | 3:00 PM | BCCI COE 1, बेंगलुरु

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | 3:00 PM | कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो

गौरतलब हो कि, भारत में होने वाले मुकाबलों के लिए बेंगलुरु का चयन खासा अहम है, क्योंकि वहां की पिचें और मौसम सितंबर में क्रिकेट के लिहाज से अनुकूल रहते हैं। वहीं, श्रीलंका में होने वाले मैच एशियाई टीमों के लिए अलग तरह की चुनौती पेश करेंगे।

वर्ल्ड कप से पहले इन अभ्यास मैचों के जरिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। खासकर भारत को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा, वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी वर्ल्ड कप में बेहतर शुरुआत के इरादे से इन वॉर्मअप मैचों में उतरेंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version