वर्ल्ड नंबर 1 महिला टेनिस स्टार इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) ने सोमवार को WTA Rankings के इतिहास में सबसे ज्यादा सप्ताह तक नंबर 1 पर रहने के मामले में एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने हफ्ते डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने का कारनामा कर दिया है।
स्वियाटेक पिछले हफ्ते इस मामले में बार्टी के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर थीं, लेकिन वह इस हफ्ते पर अकेले इस स्थान पर आ गई हैं और बार्टी आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। स्वियाटेक अब इस मामले में केवल स्टेफी ग्राफ, मार्टिना नवरातिलोवा, सेरेना विलियम्स, क्रिस एवर्ट, मार्टिना हिंगिस और मोनिका सेलेस से पीछे हैं।
सबसे ज्यादा हफ्ते तक WTA रैंकिंग में नंबर 1 पर रहने वाले खिलाड़ी (100+ हफ्ते)

377: स्टेफी ग्राफ
332: मार्टिना नवरातिलोवा
319: सेरेना विलियम्स
260: क्रिस एवर्ट
209: मार्टिना हिंगिस
178: मोनिका सेलेस
122: इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek)
121: एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty)
117: जस्टिन हेनिन
WTA 1000 में Iga Swiatek के करीब पहुंच सकती हैं एरिना सबालेंका

इस हफ्ते बीजिंग में होने वाले WTA 1000 इवेंट के बाद इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) की नंबर 1 रैंकिंग खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि वर्ल्ड नंबर 2 एरिना सबालेंका उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं। दरअसल, स्वियाटेक ने निजी कारणों से इस इवेंट से हटने का फैसला किया है और आगे किस इवेंट में खेलती नजर आएंगी, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। बता दें कि, महिला टेनिस स्टार इस इवेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं।
हालांकि, वर्ल्ड नंबर 2 एरिना सबालेंका बीजिंग में उनसे आगे नहीं निकल सकती हैं, लेकिन वह उनके प्वॉइंट्स के करीब जरूर पहुंच सकती हैं। यदि स्वियाटेक ने आगे किसी एक इवेंट में हिस्सा नहीं लिया और सबालेंका ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्वियाटेक अपनी नंबर 1 रैंकिंग गँवा भी सकती हैं।

लेटेस्ट WTA रैंकिंग में हुए कई उतार-चढ़ाव
सोमवार को जारी हुए लेटेस्ट WTA रैंकिंग में कई उतार-चढ़ाव हुए हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 10 की दो खिलाड़ियों ने भी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सुधार किया है। सियोल में डब्ल्यूटीए 500 प्रतियोगिता जीतने के बाद बीट्रिज़ हदाद मैया 17वें स्थान से 12वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि 2021 यूएस ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद 70वें स्थान से 56वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।
इन खिलाड़ियों के अलावा, स्लोवाकिया की रेबेका स्रामकोवा ने और भी बड़ी छलांग लगाई है। हुआ हिन में अपना पहला WTA खिताब जीतने के बाद वह 102वें स्थान से 61वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग 89वीं थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा जानकारी पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






