टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने वाली हैं। दोनों टीमों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं जिसके चलते शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई हैं।
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट के बिल पाइपें ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि बिल पाइपेन ओवल पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।
बिल पाइपेन ओवल क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

इस मैदान पर अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो इस ग्राउंड पर पॉवरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता हैं पिच पर बल्लेबाजी करना आसान होता जाता हैं जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
इस ग्राउंड की साइड बाउंड्री छोटी हैं इसलिए स्क्वायर ऑफ द विकेट काफी शॉट्स देखने को मिलते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा ग्राउंड में से हैं जहाँ की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती हैं।
यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई सीजन की अभी शुरुआत ही है इसलिए इस बार पॉवरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद देखने को मिल रही हैं।
कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 26 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 16 डिग्री तक जा सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो ज़्यादा रहने वाली है। यह 54% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के जीरो परसेंट चांस हैं।
क्या कहते हैं बिल पाइपेन ओवल ग्राउंड पर आंकड़े?

गोल्ड कोस्ट के बिल पाइपेन ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक टी20 ही नहीं बल्कि मेंस क्रिकेट में कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब यहाँ पर कोई मैच खेला जा रहा हैं। यह ग्राउंड ज्यादा बड़ा नहीं हैं और न ही इस ग्राउंड की डायमेंशन काफी ज्यादा हैं।
इसके साथ यहाँ पर ग्राउंड की क्षमता भी मात्र 4500 हैं जो कि अन्य ग्राउंड के मुकाबले बहुत कम हैं। यहाँ पर सिर्फ वीमेंस क्रिकेट के 2 ए टीम के मैच खेले गए हैं।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट स्थित बिल पाइपेन स्टेडियम में अब तक कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ हैं। यह पहला मौका हैं जब इस ग्राउंड पर इंटरनेशनल मैच खेला जायेगा।







