Tuesday, March 10

Chess World Cup: भारतीय ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष ने विश्व शतरंज कप 2025 में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर रूस के इयान नेपोम्नियाची को दूसरे दौर के दूसरे गेम में हरा दिया है। वहीं इस एकतरफा मुकाबले में घोष ने उन्हें वापसी करने का कोई भी मौका नहीं दिया।

जीत के बाद बोले दिप्तायन घोष :-

Diptayan Ghosh
Diptayan Ghosh

इस मैच में जीत के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष ने कहा कि, “यह मेरे शतरंज कैरियर की सबसे बड़ी जीत है।” वहीं इससे पहले ही अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा तीसरे दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए थे। जहां पर उन्होंने रूस के अर्सेनी नेस्तेरोव को मात दी। इसके अलावा विश्व जूनियर चैम्पियन वी प्रणव को नॉर्वे के आर्यन तारी ने हार का सामना करना पड़ा है।

Diptayan Ghosh
Diptayan Ghosh

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के अगले राउंड में विश्व चैंपियन गुकेश डी और भारत के सबसे हाई रेटेड खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी भी पहुंच गए हैं। अपने मैच में गुकेश ने पहला गेम सफेद मोहरों से ड्रॉ खेला था, जबकि दूसरे गेम में साल 2024 के विश्व जूनियर चैंपियन कजाखस्तान के कजीबेक नोगेरबेक को 59 चालों में हरा दिया।

अर्जुन ने दोनों गेम में हासिल की जीत :-

Arjun Erigaisi
Arjun Erigaisi

इसके अलावा अर्जुन ही एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने दोनों गेम में पूरी तरह जीत हासिल की। इस मैच में उन्होंने सफेद मोहरों से बुल्गारिया के जीएम मार्टिन पेत्रोव को 48 चालों में मात देकर 2-0 से मुकाबला जीता है।

ऐसे रहे नतीजे (राउंड 2, गेम 2) :-

जीएम नोगेरबेक कजीबेक (कजाखस्तान) हारे जीएम गुकेश डी से (कुल 0.5-1.5)

जीएम अर्जुन एरिगैसी ने जीएम मार्टिन पेत्रोव (बुल्गारिया) को हराया (कुल 2:0)

जीएम तेमुर कुयबोकारोव (ऑस्ट्रेलिया) ने जीएम आर प्रज्ञानंद के साथ ड्रॉ (कुल 1:1)

जीएम सूर्या शेखर गांगुली ने जीएम मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव (फ्रांस) के साथ ड्रॉ (कुल 0.5:1)

जीएम इयान नेपोम्नियाच्ती (फिडे) हारे जीएम दीप्तायन घोष से (कुल 0.5-1.5)

आईएम अरोण्यक घोष ने जीएम लेवोन अरोनियन (अमेरिका) के साथ ड्रॉ (कुल 0.5-1.5)

आईएम फॉस्टिनो ओरो (अर्जेंटीना) ने जीएम विदित गुजराती के साथ ड्रॉ (कुल 1:1)

जीएम अभिमन्यु मिश्रा हारे जीएम सालेह सालेम (इराक) से (कुल 0.5-1.5)

जीएम पी हरिकृष्णा ने जीएम आर्सेनिय नेस्तेरोव (फिडे) को हराया (कुल 1.5:0.5)

जीएम इनियन पी हारे जीएम थाई दाई वान गुयेन (चेक) से (कुल 0.5-1.5)

जीएम निकिता विटियुगोव (इंग्लैंड) ने जीएम नारायणन एसएल के साथ ड्रॉ (कुल 1:1)

जीएम प्रणव वी हारे जीएम आर्यन तारी (नॉर्वे) से (कुल 1:1)

जीएम रौनक सदवानी ने जीएम रॉबर्ट होव्हानिस्यान (आर्मेनिया) के साथ ड्रॉ (कुल 1:1)

जीएम कार्तिकेयन मुरली ने जीएम पौया इदानी (ईरान) के साथ ड्रॉ (कुल 1:1)

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version