Thursday, June 4

Google News Sports Digest Hindi

IND vs BAN 2nd T20: भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच आज दूसरा टी20 (IND vs BAN 2nd T20) मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं अब भारतीय टीम की नजर दूसरे टी20 मैच को भी जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की होगी।

india and bangladesh match
image source vis getty images

लेकिन इससे पहले मैच के दिन मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। क्या आज बारिश भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd T20) के बीच होने वाले इस दूसरे टी20 मैच में दखल देकर फैंस का मजा किरकिरा करने वाली है। तभी तो आइए जानते है कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।

IND vs BAN 2nd T20 आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम :-

आज बुधवार 9 अक्टूबर को (IND vs BAN 2nd T20) दिल्ली का आसमान बिल्कुल साफ़ रहने वाला है। अगर आज दिल्ली के मौसम की बात करें तो तापमान 34 से 24°C के आसपास रहने का अनुमान है। आज यहां पर हवा 11 km/h से चलेगी। वहीं इसके अलावा आज ह्यूमिडिटी 52% तक रह सकती है।

indian cricket team
image source vis getty images

इसके अलावा इस समय दिल्ली में उमस वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तभी तो ऐसे में आज यहां पर खिलाड़ियों को भी उमस के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच फैंस के लिए जो सबसे अच्छी खबर है वह ये है कि आज के मैच में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

IND vs BAN 2nd T20 आज कैसी रहेगी दिल्ली की पिच :-

इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। तभी तो आज इस टी20 सीरीज का (IND vs BAN 2nd T20) दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच आज इन दोनों टीमों के बीच एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

Arun Jaitley Stadium
image source vis getty images

इसके अलावा दिल्ली का मैदान काफी छोटा भी है। जिसके चलते हुए यहां पर आज बल्लेबाजों को रोक पाना भी गेंदाबजों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। अभी तक इस मैदान पर 13 T20I मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम 4 मुकाबले जीती है। जबकि रनों को चेज करने वाली टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली है।

IND vs BAN 2nd T20 दिल्ली के मैदान इन खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन :-

india and bangladesh match
image source : X

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिल्ली के मैदान पर सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने बनाए हैं। उन्होंने खेली गई 3 पारियों में 41.66 की औसत से 125 रन बनाए हैं। जबकि भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मैदान पर 2 मैच की 2 पारियों में 60.50 की औसत और 128.72 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं। बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने भी एक पारी में 60 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल ने यहां पर 3-3 विकेट लिए हैं।

दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन :-

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और मंयक यादव.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version