IND vs ENG 3rd ODI: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस तरह वह इंग्लैंड के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। 

IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार किसी इंडियन ने किया ये कारनामा

IND vs ENG 3rd ODI- Virat Kohli broke Sachin Tendulkar's great record
IND vs ENG 3rd ODI- Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s great record/Getty Images

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला कई मैचों से खामोश था लेकिन अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में विराट ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने तेवर दिखा दिए। उन्होंने ने इस पारी के जरिए दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।बता दें कि, वो एशिया में सबसे कम पारियों में 16 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वो चार हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। 

कोहली ने सबसे कम पारी में पूरे किए 16 हजार रन

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16 हजार रन पूरे करते हुए सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये कारनामा कोहली ने अपनी 340वीं पारी में किया है जबकि सचिन ने एशिया में 16 हजार रन 353 पारियों में पूरे किए थे।इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 360 और श्रीलंका के ही एक अन्य दिग्गज महेला जयवर्धने ने 401 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। 

इंग्लैंड के खिलाफ 4 हजार रन बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बने विराट 

IND vs ENG 3rd ODI- Virat Kohli broke Sachin Tendulkar's great record
IND vs ENG 3rd ODI- Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s great record/Getty Images

बता दें कि, विराट कोहली ने अहमदबाद में एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट इंग्लैंड के खिलाफ 4 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 87वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। अब तक इंग्लैंड के खिलाफ विराट 41.23 की औसत से 8 शतक और 32 अर्धशतक लगा चुके हैं। जबकि, ओवरऑल वो इंग्लैंड के खिलाफ 4 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले छठे क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। जिन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 5028 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। 

एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं कोहली

  • सचिन तेंदुलकर – 21,741 रन
  • कुमार संगाकारा – 18.423 रन
  • महेला जयवर्धने – 17,386 रन
  • विराट कोहली – 16,000+ रन
  • सनथ जयसूर्या – 13,757 रन
  • राहुल द्रविड़ – 13,497 रन

वनडे में 451 दिन बाद आई विराट कोहली के बल्ले से हाफ सेंचुरी

IND vs ENG 3rd ODI- Virat Kohli broke Sachin Tendulkar's great record
IND vs ENG 3rd ODI- Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s great record/Getty Images

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने पहले 50 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। बता दें कि, विराटके बल्ले से 50 ओवर फॉर्मेट में 451 दिनों के बाद हाफ सेंचुरी निकली है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 55 गेंदों में 52 रन बनाते हुए 7 चौके और 1 छक्का लगाया। कोहली को इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल रशीद ने एक बार फिर से अपनी फिरकी में फंसाते हुए आउट किया। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version