Tuesday, March 10

न्यूज़ीलैंड ने राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में जीत दर्ज करके वनडे क्रिकेट में 8 सालों के बाद कोई वनडे मैच जीतने में सफलता हासिल की है। इसी जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज़ भी बराबरी पर ला दी है। वनडे सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाना है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज़ अपने नाम कर लेगी। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच किस तरह कि पिच देखने को मिल सकती है।

Holkar Stadium, Indore पिच रिपोर्ट

IND Vs NZ 3rd ODI Holkar Stadium Pitch Report
IND Vs NZ 3rd ODI Holkar Stadium Pitch Report

इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज़ी थोड़ी मुश्किल ज़रूर होती है, लेकिन उसके बाद भी यहाँ रन स्कोर करना बहुत मुश्किल नहीं होता है, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री भी छोटी हैं और गेंद आसानी से ट्रैवल करती है।

इस स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पुरानी गेंद थोड़ी रुककर आती है और ऐसे में बल्लेबाज़ों को बड़े हिट्स लगाने में मुश्किल आती है। लेकिन उसके बावजूद यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं।

हालाँकि चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाज़ी आसान हो जाती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरे मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी सुखद रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो यह 29 से 14 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 29% तक रह सकती है। इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 9 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।

होल्कर स्टेडियम, इंदौर के आँकड़े

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक 7 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने, जबकि 2 बार चेज़ करने वाली टीम ने बाज़ी मारी है।

इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 278 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह इंडिया के नाम है, जिन्होंने 2011 में (418/5 बनाम वेस्टइंडीज) बनाया था। लोएस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया (217/10 बनाम इंडिया) का है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस मैदान पर अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ टीम इंडिया ने 7 मैच खेले हैं और वह सभी मैच जीतने में सफल रही है।

न्यूज़ीलैंड की टीम ने होल्कर स्टेडियम में अब तक सिर्फ 1 वनडे मैच खेला है और उसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2023 में खेले गए उस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम को 90 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version