Tuesday, February 3

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट पर 171 रन है। उनके पास 143 रन की लीड है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 263 रन का स्कोर खड़ा किया। इस तरह उनको 28 रन की बढ़त मिकी। पहले दिन मैच खत्म होने तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 86 रन था। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। पहले दिन न्यूजीलैंड की पारी 235 रन के स्कोर पर सिमट गई थी।

IND vs NZ:  दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म

IND vs NZ, 3rd Test: By the end of the second day's play, New Zealand had a lead of 143 runs, Indian spinners took 8 wickets.
IND vs NZ, 3rd Test/Getty Images

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुंबई टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड का स्कोर स्टंप्स तक 9 विकेट पर 171 रन हो गया है। उनके पास 143 रन की लीड है। भारत ने सुबह 86 रन पर 4 विकेट से खेल को आगे बढ़ाया था। भारत की तरफ से शुभमन गिल 90 रन और ऋषभ पंत के 60 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 263 रन बनाए और 28 रन की बढ़त हासिल की थी। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 38 रनों की अहम पारी खेली। 

IND vs NZ: दूसरी पारी में फिर भारतीय स्पिनर्स का कमाल

IND vs NZ, 3rd Test: By the end of the second day's play, New Zealand had a lead of 143 runs, Indian spinners took 8 wickets.
IND vs NZ, 3rd Test/Getty Images

पहली पारी मे न्यूजीलैंड को 235 रनों पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जबाब मे 28 रनों की बढ़त बनाई थी। दूसरी पारी मे न्यूजीलैंड की टीम  दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 43.3 ओवरों मे 9 विकेट खोकर  171 रन बना लिए हैं और उनके पास अब 143 रनों की बढ़त हो गई है। 

भारतीय स्पिन तिकड़ी ने फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेटों मे से 8 विकेट अपने नाम किए तो वही तेज गेंदबाज आकाश दीप को 1 विकेट मिला। रविचंद्रन आश्विन को 3 तो रविंद्र जड़ेजा ने 4 विकेट झटके। 

IND vs NZ: गिल और पंत ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई टेस्ट में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थियों से बाहर निकाल और टीम को 28 रनों की बढ़त दिलाई। सुबह खेल शुरू होने के बाद गिल ने पहले अर्धशतक जमाया फिर पंत ने अपना अर्धशतक 36 गेंदों पर पूरा किया, जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version