कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस साल के अंत में होने वाली IPL 2025 के मेगा ऑक्शन नीलामी में छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अनकैप्ड खिलाड़ी रमनदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं।

KKR के रिटेंशन लिस्ट में रिंकू सिंह उनके लिए सबसे ज़्यादा कीमत पर रिटेन किए गए खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी ने बाएं हाथ के बल्लेबाज़ पर कुल 13 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उनके अलावा, नरेन, रसेल और चक्रवर्ती को 12-12 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है, जबकि अनकैप्ड हर्षित और रमनदीप को 4-4 करोड़ रुपए में रिटेन हुए हैं।

IPL 2025 के लिए 57 करोड़ रुपए की रिटेंशन के बावजूद KKR के पर्स से क्यों होगी 69 करोड़ की कटौती ?

Why KKR Was Deducted Rs 69 Crore Despite Spending Just Rs 57 crore in IPL 2025 Retentions
Kolkata Knight Riders

KKR ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 57 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हालांकि, रिटेंशन नियमों के चलते, उनके पर्स से 69 करोड़ रुपए की कटौती की गई। इसका मतलब है कि, अब उनके पास 120 करोड़ रुपए की पर्स लिमिट में से सिर्फ 51 करोड़ रुपए ही बचे हैं।

दरअसल, रिटेंशन नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम चार कैप्ड खिलाड़ियों और दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो पहले और चौथे कैप्ड खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ रुपये, दूसरे कैप्ड खिलाड़ी के लिए 14 करोड़ रुपये, तीसरे कैप्ड खिलाड़ी के लिए 11 करोड़ रुपये और दो अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 4-4 करोड़ रुपये की कटौती तय की गई है, जो कुल मिलाकर 69 करोड़ रुपये है।

Why KKR Was Deducted Rs 69 Crore Despite Spending Just Rs 57 crore in IPL 2025 Retentions
Andre Russell & Ramandeep Singh

नियम के अनुसार, किसी फ्रेंचाइजी द्वारा खर्च की गई कुल रकम और कटौती के फॉर्मूले के बीच की सबसे ऊँची राशि को टीम के पर्स लिमिट से घटाया जाता है। इसी के चलते, KKR ने भले ही सिर्फ 57 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, लेकिन उनके पर्स लिमिट से 69 करोड़ रुपए कटौती की जाएगी।

इसका मतलब है कि, KKR आगामी IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सिर्फ 51 करोड़ रुपए की लिमिट के साथ उतरेगा। हालांकि, उसे अपने खिलाड़ियों को तय की गई कीमत का ही भुगतान करना पड़ेगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version