IND Vs NZ Test: भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एक टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से होने वाली है। यह टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बेहद अहम है। इसीलिए, सीरीज के तीनों ही मुकाबले काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश पर जबरदस्त सीरीज जीत के साथ 2024-25 में अपने घरेलू टेस्ट सीजन की शानदार शुरुआत की। एशियन जायंट्स ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली और 2-0 से हराया। इसके बाद, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अब तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

IND Vs NZ Test: कब-कब होने हैं टेस्ट मैच?
भारत और न्यूजीलैंड (IND Vs NZ Test) के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नावामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा, सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में और तीसरा एवं अंतिम मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
| तारीख | मैच | जगह |
| 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर | पहला टेस्ट | बेंगलुरु |
| 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर | दूसरा टेस्ट | पुणे |
| 1 नवंबर से 5 नवंबर | तीसरा टेस्ट | मुंबई |
IND Vs NZ Test के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, मयंक यादव, प्रिसिध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी
IND Vs NZ Test के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहले टेस्ट के लिए), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र , मिशेल सैंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग
IND Vs NZ Test:कितने बजे से शुरू होंगे टेस्ट मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे और न्यूजीलैंड के समयानुसार शाम 5:00 PM (NZST) से शुरू होगी।
IND Vs NZ Test:भारत में लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर किया जाएगा। यहाँ सभी यूजर फ्री में किसी भी मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
IND Vs NZ Test:भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 का सीधा प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के अलग-अलग भाषाओं के चैनलों पर किया जाएगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








