Ajay Jadeja Net Worth: आप सभी यह भली-भाँति जानते होंगे कि, आजादी के कुछ वर्षों के भीतर भारत में राजशाही पूरी तरह से समाप्त कर दी गई और पूरे देश में लोकशाही की स्थापना हुई। हालाँकि, कई सारे राजघराने लोकतान्त्रिक व्यवस्था को पूरी तरह से मानते हुए अब भी अपने राजधर्म और उनके नियमों का पालन करते हैं। वह पुराने समय की तरह महाराज बनते हैं और अपना उत्तराधिकारी भी चुनते हैं।

हाल ही में, नवानगर के महाराज ने एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर को अपना नया उत्तराधिकारी नियुक्त किया। इसके तुरंत बाद ही उस भारतीय क्रिकेटर ने नेट वर्थ के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। वह भारतीय क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज अजय जडेजा (Ajay Jadeja) हैं।

दरअसल, अजय जडेजा नवानगर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं, जिनके पूर्वजों ने भारतीय क्रिकेट में अपनी अहम भूमिका निभाई है। महाराजा रणजीतसिंहजी और दिलीपसिंहजी उनके ही पूर्वज थे, जिनके नाम पर क्रमशः रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी खेला जाता है। साल 1966 में दिग्विजयसिंहजी ने शत्रुशल्यसिंहजी को नवानगर राज्य का महाराजा (जामसाहेब) नियुक्त किया था। अब महाराजा शत्रुशल्यसिंहजी ने अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया है।

मात्र एक दिन में अजय जडेजा ने नेट वर्थ के मामले में छोड़ा विराट कोहली को पीछे

Ajay Jadeja leaves Virat Kohli behind in terms of net worth
Ajay Jadeja leaves Virat Kohli behind in terms of net worth

नवानगर राज्य का नया उत्तराधिकारी नियुक्त होते ही अजय जडेजा (अजयसिंहजी जडेजा) ने नेट वर्थ के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। हालाँकि, जडेजा की पैतृक संपत्ति पहले से ही कोहली से अधिक थी, लेकिन वह उनके पिता दौलतसिंहजी जडेजा के नाम थी। दौलतसिंहजी 1971 से लेकर 1984 तक तीन बार लोकसभा सांसद और 1977 से 1980 तक गुजरात विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उनकी मृत्यु मार्च 2015 में हुई थी और जडेजा सहित तीन बच्चे उनकी संपत्ति के वारिस बने थे।

हालाँकि, अजय जडेजा (Ajay Jadeja) अब नवानगर राज्य के नए जामसाहेब बन चुके हैं, जिसके चलते वह अरबों की संपत्ति के वारिस बन चुके हैं। इसी के साथ, अब वह भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बन चुके हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे अधिक संपत्ति वाले क्रिकेटर थे, जिनकी नेट वर्थ लगभग 170 मिलियन डॉलर (1428 करोड़ रूपए) के आसपास आंकी गई है।

Ajay Jadeja With Sachin Tendulkar
Ajay Jadeja With Sachin Tendulkar

एक दिन के अंदर 1455 करोड़ की संपत्ति के मालिक बने Ajay Jadeja

रिपोर्ट के अनुसार नवानगर राज्य की कुल संपत्ति 1455 करोड़ रूपए बताई जाती है। इसका मतलब यह है कि, जडेजा अब अपने द्वारा बनाई गई संपत्ति के अलावा 1455 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। इस तरह से वह दुनिया में सबसे अधिक संपत्ति वाले क्रिकेटर बन चुके हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें। 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version