Friday, February 13

IND Vs NZ: यशस्वी भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी  जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) बहुत जल्द टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। वो अपनी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए तो जाने ही जाते हैं, बल्कि वह संयमित बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं।

इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच से लेकर अब तक कई महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और कई मौकों पर ऐतिहासिक पारी भी खेली है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उनके हालिया प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा को और भी उजागर कर दिया है।

IND Vs NZ: मैच के दूसरे दिन सुर्ख़ियों में रहे यशस्वी जायसवाल 

भारत और न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने नाबाद 6 रनों पर अपनी पारी शुरू की, जबकि दूसरे छोर पर शुभमन गिल भी नाबाद10 पर थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की। शानदार फॉर्म में चल रहे जायसवाल ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाया और अपने कौशल और धैर्य का परिचय दिया और इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़कर खूब सुर्खियाँ बटोरीं। 

2024 के कैलेंडर वर्ष में 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल 

IND Vs NZ: Yashasvi Jaiswal created history, became the first Indian batsman to achieve a unique achievement
IND Vs NZ- Yashasvi Jaiswal created history/Getty Images

बता दें कि, जायसवाल ने 2024 के कैलेंडर वर्ष में 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ​​इस उपलब्धि ने उन्हें इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया। इतना ही नहीं, वह 2024 में 1,000 टेस्ट रन पार करने वाले विश्व स्तर पर दूसरे खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के साथ शामिल हो गए हैं। यह भी बता दें कि, यशस्वी के लिस्ट में शामिल होने से पहले जो रूट रनों के मामले में सबसे आगे चल रहे थे। 

यशस्वी जायसवाल 1000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल

IND Vs NZ: Yashasvi Jaiswal created history, became the first Indian batsman to achieve a unique achievement
IND Vs NZ-एबी-डिविलियर्स/Getty Images

भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे के रूप में जायसवाल अब उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने 23 वर्ष की आयु तक पहुंचने से पहले एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 से अधिक रन बनाए हैं।

इस उपलब्धि ने उन्हें गारफील्ड सोबर्स, ग्रीम स्मिथ, एबी डिविलियर्स और एलिएस्टर कुक जैसे दिग्गजों के साथ खड़ा कर दिया है, जिन्होंने भी 23 से कम उम्र में 1,000 से ज्यादा रन बनाए थे।

कम उम्र में 1000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची:

नाम 

रन  वर्ष 
गारफील्ड सोबर्स 1193  

1958  

ग्रीम स्मिथ

1158   2003  
एबी डिविलियर्स 1008  

2005  

एलिएस्टर कुक

1013   2005  
यशस्वी जायसवाल  1004  

2024*  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version