IND vs SL: भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को तीसरे मुकाबले में सुपर ओवर में हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर कुल 137 रन बनाए थे।

IND vs SL जब भारतीय टीम द्वारा दिए गए इस इस लक्ष्य को श्रीलंका की टीम बनाने के लिए मैदान पर आई तो केवल 137 रन ही बना सकी थी। जिसके चलते हुए यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। इस सुपर ओवर में खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने भारत को केवल 3 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने केवल एक गेंद पर ही हासिल कर लिया था।
IND vs SL ऐसा रहा सुपर-ओवर :-

IND vs SL सुपर ओवर में भारत के लिए स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने ओवर डाला। इस सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 2 विकेट गंवाकर केवल दो ही रन बना सकी। इस सुपर ओवर में भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसको कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर ही चौका लगाकर ही हासिल कर लिया था और अपनी टीम को जीत दिला दी।
IND vs SL ऐसी रही श्रीलंका की बल्लेबाजी :-
IND vs SL इस मुकाबले में जब श्रीलंका की टीम इन 138 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए मैदान पर आई तो उनकी शुरुआत बेहद अच्छी रही। इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की मजबूत साझेदारी की। इसके बाद भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई ने पथुम निसांका को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

IND vs SL इस मुकाबले में पथुम निसांका 27 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं फिर इसके बाद 110 रन पर श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट गवाया। इस बार रवि बिश्नोई ने कुसल मेंडिस को अपना शिकार बनाया। इस मुकाबले में मेंडिस 41 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका की टीम के विकेट लगातार गिरते ही चले गए।
IND vs SL इसके बाद लगातार विकेट गिरने के चक्कर में श्रीलंका की टीम केवल 137 रन ही बना सकी थी। जिक्से चलते हुए यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया था। वहीं इस मुकाबले में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई ने श्रीलंका के एक – एक बल्लेबाज को आउट किया था।
IND vs SL ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी :-
IND vs SL इस आखिरी टी 20 मुकाबले में टॉस को हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। इस मुकाबले में केवल 11 रनों के स्कोर पर ही भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया था।
IND vs SL इस बार भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 9 गेंद पर 10 रन बनाकर महीश थीक्षाना का शिकार बने। फिर इसके बाद क्रीज पर आए संजू सैमसन एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। इस बार उनको चामिंडु विक्रमसिंघे ने आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद फिर रिंकू सिंह भी केवल एक रन बनाकर ही आउट हो गए थे। उनको भी महीश थीक्षाना ने आउट किया था।

IND vs SL इसके बाद फिर 30 रनों के स्कोर पर भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया। इस बार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 9 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। फिर इसके बाद शिवम दूबे भी 14 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको इस मुकाबले में रमेश मेंडिस ने आउट किया था। फिर इसके बाद 48 के स्कोर पर भारत ने अपना पांचवां विकेट भी खो दिया।
IND vs SL इस मुकाबले में एक अच्छी पारी खेलकर शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्होंने 37 गेंद पर 39 रन बनाए। उनके अलावा रियान पराग ने भी 26 और सुंदर ने 25 रनों की अच्छी पारी खेली। इस तरह से भारत ने कुल 137 रन बनाए। श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में महीश थीक्षाना ने 2 विकेट लिए थे। उनके अलावा वानिंदु हसरंगा ने भी 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा असिथा फर्नांडो, रमेश मेंडिस और चामिंडु विक्रमसिंघे को भी एक – एक विकेट मिला।
IND vs SL: जानिए पांचवें दिन किस – किस खेलों में हिस्सा लेगा भारत, यहां देखें 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल







