Paris Olympics Day 5: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए इस ओलंपिक का दूसरा पदक जीतते हुए पूरे भारतवर्ष को ख़ुशी का मौका दिया है। इस बार मनु भाकर ने 25 मीटर मिक्स्ड पिस्टल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को दूसरा कांस्य पदक दिलाया।

Paris Olympics Day 5 इस बार भारतीय हॉकी टीम ने भी अपना विजयी अभियान जारी रखा है। मंगलवार को खेले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड की हॉकी टीम को 2 – 0 से हरा दिया है। तभी तो अब ओलंपिक खेलों के पांचवें दिन भी भारतीय एथलीट से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आइए आपको बताते हैं भारत का पेरिस ओलिंपिक में 31 जुलाई का कार्यक्रम क्या रहने वाला है।
Paris Olympics Day 5 निशानेबाजी :-
50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालीफिकेशन :- ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले – दोपहर 12:30 बजे
ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन :- श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे
Paris Olympics Day 5 बैडमिंटन :-

महिला एकल (ग्रुप चरण) :- पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) – दोपहर 12:50 बजे
पुरुष एकल (ग्रुप चरण) :- लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) – दोपहर 1:40 बजे
पुरुष एकल (ग्रुप चरण) :- एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम) – रात 11 बजे
Paris Olympics Day 5 टेबल टेनिस :-
महिला एकल (अंतिम 32 दौर) :- श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) – दोपहर 2:20 बजे
Paris Olympics Day 5 मुक्केबाजी :-
महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर) :- लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) – दोपहर 3:50 बजे
पुरुषों 71 किग्रा (अंतिम 16 दौर) :- निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) – रात 12:18 बजे।
Paris Olympics Day 5 तीरंदाजी :-

महिला एकल :- अंतिम 64 चरण: दीपिका कुमारी – दोपहर 3:56 बजे
पुरुष एकल :- अंतिम 64 चरण: तरूणदीप राय – रात 9:15 बजे
Paris Olympics Day 5 घुड़सवारी :-
व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन :- अनुश अग्रवाला – दोपहर 1:30 बजे
ये भी पढ़ें: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 2025 के SA20 के लिए जैक क्रॉली, क्रेग ओवरटन और रूलोफ़ वैन डर मर्व को किया साइन







