Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

IND W vs IRE W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम (IND W vs IRE W) के खिलाफ 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेलनी है। तभी तो इस आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है।

indian women cricket team
image source via getty images

इन दोनों (IND W vs IRE W) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। वहीं इस वनडे सीरीज से कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आराम दिया गया है। इस सीरीज में नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना टीम (IND W vs IRE W) का नेतृत्व करती हुई दिखाई देंगी।

IND W vs IRE W इस वनडे सीरीज में शैफाली वर्मा को नहीं मिली जगह :-

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को इस बार टीम से बाहर रखा गया है। इसके अलावा उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज में भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

Shafali Verma
image source via getty images

इस बार वनडे सीरीज में तेजल हसब्निस ने टीम (IND W vs IRE W) में वापसी की है। उनको पिछले साल अक्टूबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ अहमदाबाद में शानदार डेब्यू के बाद भारतीय टीम (IND W vs IRE W) से बाहर कर दिया गया था। इस बार अरुंधति रेड्डी और राधा यादव भी वनडे टीम में नहीं चुनी गई हैं। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस बार राघवी बिष्ट और सायली सतघरे को चुना है।

वनडे सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम :-

IND vs WI: रिचा घोष और स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर जीती सीरीज
image source via getty images

आगामी 10 जनवरी से भारत और आयरलैंड की महिला टीम (IND W vs IRE W) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को , दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को और तीसरा मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा। इनके सभी मुकाबले राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :- स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर और सयाली सतघरे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version