Thursday, March 12

बीसीसीआई ने इसी साल के अंत में होने वाले एशिया कप अंडर-19 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट टीम इंडिया के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसके बाद उन्हें तुरंत वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में भारतीय टीम इस मल्टीनेशनल इवेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी ताकि वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सके। तो चलिए जानते हैं कि अंडर-19 एशिया कप में किन खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है।

आयुष म्हात्रे को बनाया गया कप्तान

India Announced Squad For Under 19 Asia Cup
India Announced Squad For Under 19 Asia Cup

अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी आयुष म्हात्रे को दी गई है। भारतीय टीम ने जब से इस टूर्नामेंट की तैयारी करना शुरू किया है तब से ही उन्हें कप्तान के रूप में देखा जा रहा है और वे उसमें खरे भी उतरे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उनके ही घर में वनडे सीरीज अपने नाम की थी। हालाँकि इस दौरान उनकी फॉर्म वैसे नहीं थी जिसके लिए वे जाने जाते थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कई शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में मदद की थी।

वैभव सूर्यवंशी को भी मिला मौका

बिहार के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में मौका दिया गया है। वे लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए राइजिंग स्टार एशिया कप में उन्हें जगह दी गई थी, जहाँ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई अच्छी पारियां खेली थीं। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में भी इस युवा खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना जलवा दिखा रहे हैं।

14 दिसंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम को एशिया कप में पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। उनके साथ दो और टीमें भी हैं जो एशिया कप क्वालीफाइंग राउंड से आगे बढ़ेंगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को क्वालिफायर-1 टीम के खिलाफ है और 14 दिसंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ना है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाना है।

अंडर 19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज।

* – फिटनेस क्लीयरेंस के बाद खेलेंगे

स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे, बी.के. किशोर,आदित्य रावत

कब हैं मुकाबले?

No. Day Date Match Opponent Venue
1 Friday 12th December 1st One-Day Qualifier 1 ICC Academy
2 Sunday 14th December 2nd One-Day Pakistan ICC Academy
3 Tuesday 16th December 3rd One-Day Qualifier 3 The Seven’s
4 Friday 19th December 1st Semi-final A1 vs B2 ICC Academy
5 Friday 19th December 2nd Semi-final B1 vs A2 The Seven’s
6 Sunday 21st December Final TBC

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version