ICC rankings: आजकल फिलहाल आईपीएल की ही चर्चा हो रही है, लेकिन टीम इंडिया की कामयाबी अभी भी फैंस के ज़ेहन में ताज़ा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने करीब दो महीने पहले लगातार दूसरी बार ICC टी20 वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया था।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब आईसीसी ने भी अपनी साल की रैंकिंग अपडेट कर दिया है। जहां टीम इंडिया इसमें नंबर-1 पोजिशन पर बनी हुई है।

क्या हुआ हैं नई रैंकिंग में बदलाव

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हर साल मई की शुरुआत में सभी फॉर्मेट की रैंकिंग अपडेट करता है। इस प्रक्रिया में पुराने मैचों के पॉइंट्स धीरे-धीरे हटाए जाते हैं, जबकि हाल के मुकाबलों को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

इस साल के अपडेट में 1 मई 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक खेले गए मैचों को 100% वेटेज दिया गया है। वहीं, इससे पहले के दो साल पुराने मुकाबलों का वेटेज घटाकर 50% कर दिया गया है। इसके अलावा 2023 से पहले के सभी मैचों को रैंकिंग सिस्टम से पूरी तरह हटा दिया गया है।

नई रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1 पर है शामिल

मंगलवार, 5 मई को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताज़ा रैंकिंग अपडेट में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। टीम इंडिया पहले की तरह ही नंबर-1 पोजिशन पर बनी हुई है और उसके 275 पॉइंट्स हैं।

दूसरे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम है, जिसे इस अपडेट में 1 पॉइंट का फायदा जरूर हुआ, लेकिन वह अब भी 262 अंकों के साथ भारत से 13 पॉइंट पीछे है। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 258 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

टॉप-10 रैंकिंग में बाकी टीमों का हाल

  • 1. भारतीय क्रिकेट टीम – 275 पॉइंट्स
  • 2. इंग्लैंड क्रिकेट टीम – 262पॉइंट्स
  • 3. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम – 258 पॉइंट्स
  • 4. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम – 247 पॉइंट्स
  • 5. साउथ अफ्रीकाक्रिकेट टीम – 244 पॉइंट्स
  • 6. पाकिस्तान क्रिकेट टीम – 240 पॉइंट्स
  • 7. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम – 233 पॉइंट्स
  • 8. बांग्लादेश क्रिकेट टीम – 225 पॉइंट्स
  • 9. श्रीलंका क्रिकेट टीम – 221 पॉइंट्स
  • 10. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम – 220 पॉइंट्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version