लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अक्षत रघुवंशी ने अपना डेब्यू किया। 22 साल के अक्षत, रिषभ पंत के आउट होने के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। क्रीज पर आते ही उन्होंने पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया विल जैक्स की ऑफ स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधा बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

आईपीएल में 11वीं बार डेब्यू मैच में हुआ ये कारनामा

अक्षत रघुवंशी आईपीएल इतिहास में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम रोब क्विनी का आता है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया था। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में सबसे पहले ऐसा करने वाले अनिकेत चौधरी थे। अक्षत से पहले वैभव सूर्यवंशी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आखिरी खिलाड़ी थे।

पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने के बावजूद अक्षत रघुवंशी अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए और इसके लिए 7 गेंदों का सामना किया। मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने उनका विकेट लिया, गेंद बैट और पैड से लगकर सीधे गेंदबाज के पास चली गई, और रघु ने आसान कैच पकड़कर उनकी पारी खत्म कर दी।

आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने खिलाड़ी

  • रोब क्विनी – राजस्थान रॉयल्स
  • केवोन कूपर – राजस्थान रॉयल्स
  • आंद्रे रसेल – कोलकाता नाइट राइडर्स
  • कार्लोस ब्रैथवेट – दिल्ली डेयरडेविल्स
  • अनिकेत चौधरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • जावोन सियरलेस – कोलकाता नाइट राइडर्स
  • सिद्देश लाड – मुंबई इंडियंस
  • महेश थीक्षणा – चेन्नई सुपर किंग्स
  • समीर रिज़वी – चेन्नई सुपर किंग्स
  • वैभव सूर्यवंशी – राजस्थान रॉयल्स
  • अक्षत रघुवंशी – लखनऊ सुपर जायंट्स

अक्षत रघुवंशी का क्रिकेट करियर

अक्षत रघुवंशी ने 2022 में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में शतक जमाकर शानदार शुरुआत की थी। अब तक वह 12 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जबकि 8 टी20 मुकाबलों में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल ऑक्शन मेंलखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version