टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच व्हाइट-बॉल की सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज ख़त्म हो गई हैं जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत अब होने वाली हैं।

भारतीय टीम इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबेरा के मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए, इस मुकाबले के पहले दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

India Vs Australia HTH In T20I
India Vs Australia HTH In T20I

वनडे क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 32 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबले जीते हैं और 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकला है।

वहीं टीम इंडिया ने 32 मैचों में 20 जीते हैं और 11 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच में नतीजा नहीं निकला हैं।

INDIA AUSTRALIA
32 Matches 32
20 Won 11
11 Lost 20
1 No Result 1
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों में भी होम टीम पिछड़ रही हैं। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 15 टी20 मुकाबलों में 8 जीते और 7 में हार का सामना किया। नतीजों के मामले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से बढ़त बनाते हुए दिख रही हैं।

INDIA AUSTRALIA
15 Total Match 15
8 Won 7
7 Lost 8
0 No Result 0
0 Tied 0

मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

कैनबेरा के मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में अगर दोनों टीमों के बीच टी20 में खेले गए मुकाबलों की बात की जाए, तो उसमें भारतीय टीम बाज़ी मारती हुई नजर आती है। इस ग्राउंड पर अब तक 1 मैच खेला गया हैं, जिसमें कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा हैं।

इंडिया ने इस मैदान पर 1 मुकाबला खेला हैं जिसमें उन्हें जीत मिली हैं।

INDIA AUSTRALIA
1 Total Match 1
1 Won 0
0 Lost 1
0 No Result 0
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 235 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में थिरुवनंतपुरम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 74 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2007 में मेलबर्न में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 150/7

ऑस्ट्रेलिया का टी20 में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 225 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2023 में गुवाहाटी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 86 रन है, जो साल 2014 में मीरपुर में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 161/7

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version