Friday, March 13

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 समाप्त होने वाला हैं और अब सिर्फ 2 मैच रह गए हैं और विजेता का पता चल जायेगा। दूसरा सेमीफाइनल मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम हैं और वो एक बार फिर से खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। जबकि, भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा हैं।

यह मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकडेमी में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तो अच्छी हुई है लेकिन टीम इंडिया ने भी कमबैक किया हैं। तो चलिए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड

India Vs Australia Womens HTH In Womens World Cup 2025
India Vs Australia Womens HTH In Womens World Cup 2025

वीमेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा इंडिया के ऊपर काफी भारी है। दोनों टीमों ने आपस में 59 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 48 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं इंडिया ने 11 मुकाबलों में बाज़ी मारी है। नतीजों के लिहाज़ से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी आगे दिखाई दे रही है, फिर चाहे मुकाबला कहीं पर भी क्यों न खेला जा रहा हो।

INDIA AUSTRALIA
59 Total Match 59
11 Won 48
47 Lost 11
0 No Result 0

इंडिया में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंडिया में खेले गए मुकाबलों में भी होम टीम पिछड़ रही हैं। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 24 मैच जीते, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया ने घर में खेले 28 मुकाबलों में 4 जीते और 24 में हार का सामना किया। नतीजों के मामले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से बढ़त बनाते हुए दिख रही हैं।

INDIA AUSTRALIA
28 Total Match 28
4 Won 24
24 Lost 4
0 No Result 0
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा हैं भारी

इंडिया वीमेंस का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 369 रन है, जो कि उन्होंने इसी साल वर्ल्ड कप से पहले हुई सीरीज़ में दिल्ली में हुए मुकाबले में बनाया था। हालाँकि इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया को इस मैच में जीत नहीं मिली थी। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 74 रन है, जो कि भारतीय टीम ने साल 1982 में ऑकलैंड में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 412/10
ऑस्ट्रेलिया लोवेस्ट स्कोर 77/10

ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 412 रन है। उन्होंने भी यह टोटल वर्ल्ड कप से पहले हुई इंडिया के खिलाफ ODI सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में बनाया था। वहीं उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 77 रन है, जो साल 2004 में चेन्नई में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 369/10
इंडिया लोवेस्ट स्कोर 74/10

दोनों टीमें दर्ज करना चाहेंगी जीत

इंडिया वीमेंस की टीम वर्ल्ड कप अपने होम क्राउड के सामने खेल रही है और वह कंडीशंस का भी पूरा फायदा उठा रही है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया को सबकॉन्टिनेंट में खेलने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है, इसलिए मुकाबला टक्कर का हो सकता है।

दोनों टीमों के पास धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो कि मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। भारत के पास स्मृति, हरमनप्रीत और जेमिमा जैसे खिलाड़ी हैं, तो उनके पास एलिस पेरी, फोबे लिचफील्ड और बेथ मूनी जैसी धुरंधर मौजूद हैं।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की थी आसान सी जीत

इस वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें आमने सामने आई थी तब पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन का पहाड़ सा स्कोर दिया था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वो भी आसानी से चेस कर लिया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version