Tuesday, March 10

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी है। दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज करके आखिरी मुकाबले को डू ऑर डाई बना दिया है। सीरीज का आखिरी मैच वाइजैग में खेला जाना है।

कोहली ने दूसरे मैच में भी शतक जड़कर फॉर्म में आने के संकेत दिए हैं, जो कि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे वनडे को आप कहाँ पर लाइव देख सकते हैं?

जायसवाल के लिए हो सकता है आखिरी मौका

India Vs South Africa 3rd ODI: Team India Predicted Playing 11
India Vs South Africa 3rd ODI: Team India Predicted Playing 11

वाइजैग में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी पिछले मैच की तरह इस बार भी रोहित और यशस्वी के कंधों पर होगी। रोहित पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ही वो फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी निगाह एक बार फिर से अच्छी पारी खेलने पर होगी।

जायसवाल शुरुआती दोनों मैचों में फ्लॉप हुए हैं और यह मैच उनके लिए आखिरी हो सकता है। क्योंकि, इसके बाद न्यूजीलैंड सीरीज तक कप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हो जाएगी और ऐसे में अगर वो इस मैच में फ्लॉप रहते हैं तो उन्हें टीम से ड्रॉप किया जा सकता है।

नंबर 3 पर विराट कोहली खेलेंगे। उनकी फॉर्म की भी कोई चिंता नहीं है, क्योंकि पिछले दोनों मैचों में उन्होंने अपने पुराने अवतार की झलक दिखाई थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। इस फॉर्म को वो बरकरार रखना चाहेंगे।

तिलक को मिल सकता हैं मौका

ऋतुराज गायकवाड़ को घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बाद टीम में जगह दी गई थी। पहले मैच में वो अच्छे दिख रहे थे लेकिन ब्रेविस ने जबरदस्त कैच पकड़कर उनकी पारी समाप्त कर दी थी। हालाँकि इस बार उन्होंने ऐसा कोई मौका नहीं दिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए शतक लगा दिया और उसके चलते उन्हें अगले मैच में मौका मिल सकता है। गायकवाड़ इस मुकाबले में भी अच्छी पारी खेलना चाहेंगे ताकि अगली सीरीज के लिए कंटेंडशन में रह सकें।

नंबर 5 पर तिलक वर्मा खेल सकते हैं। क्योंकि, कोच गौतम गंभीर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के बड़े फैन हैं और टॉप ऑर्डर में सिर्फ एक लेफ्टी है, इसलिए पहले मैच में सुंदर को ऊपर मौका दिया था। वो दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं और ऐसे में इस मैच में तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है। क्योंकि वो भी लेफ्टी हैं और कुछ ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं।

राहुल, जडेजा के ऊपर होगी लोअर आर्डर की जिम्मेदारी

नंबर 6 पर केएल राहुल खेलते हुए दिखेंगे। उनके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है, क्योंकि वो कप्तानी भी कर रहे होंगे। दोनों मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए थे।

नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा खेलते हुए दिख सकते हैं। उनकी टीम में वापसी हुई है और वो इस समय फॉर्म में भी चल रहे हैं। पहले वनडे में उन्होंने बल्ले से तो अच्छा फिनिश किया था, लेकिन गेंदबाजी में वैसा पैनापन नहीं दिख रहा है। हालाँकि दूसरे वनडे में वो बड़े शॉट्स खेलने में सफल नहीं हो रहे थे।

हर्षित को फिर मिल सकता है मौका

हर्षित राणा ने रांची में हुए पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की जीत की नींव रखी थी। हालाँकि दूसरे मैच में उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन उसके बाद वैसी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा था।

अर्शदीप ने भी शुरुआती दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी वेरिएशन और यॉर्कर से लगातार दबाव बनाया था। इस मैच में भी उनसे यही उम्मीद होगी। नंबर 10 पर प्रसिद्ध कृष्णा खेल सकते हैं। वो काफी लंबे समय से टीम इंडिया के साथ हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई खास अंतर नहीं देखने को मिल रहा है। पिछले मैच में भी उन्होंने रन लुटाए थे। इस मैच में उन्हें थोड़े अच्छे प्लान्स के साथ आना पड़ेगा।

कुलदीप यादव ने पिछले मुकाबले में मैच को साउथ अफ्रीका की झोली में जाने से बचाया था। हर अहम मौके पर उन्होंने टीम को विकेट लेकर दिया था, जिससे भारतीय टीम मैच में वापस आई थी।

दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version