Monday, February 2

टेस्ट में साउथ अफ्रीका के मिली शर्मनाक हार के बाद अब टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वापसी कर ली हैं। रांची में हुए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज करके 1-0 की बढ़त बना ली हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के आते ही टीम काफी बदली बदली सी लगने लगी हैं। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी। तो चलिए, जानते हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

India Vs South Africa Head To Head In ODI
India Vs South Africa Head To Head In ODI

वनडे फॉर्मेट में अब तक साउथ अफ्रीका और इंडिया ने 95 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 41 मुकाबले जीते हैं और 51 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका ने खेले 95 मैचों में 51 जीते हैं और 41 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 3 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए हैं।

INDIA
SOUTH AFRICA
94 Match 95
41 Won 51
51 Lost 41
3 No Result  3

शहीद वीर नारायण स्टेडियम में हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं। यहीं नहीं इस ग्राउंड पर अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच हुआ हैं। जिसमें भी टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध चेस करते समय जीत दर्ज की थी।

इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 401 रन है, जो उन्होंने साल 2010 में ग्वालियर में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 91 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2006 में डरबन में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 401/4
लोवेस्ट स्कोर 91/10

साउथ अफ्रीका के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका का टेस्ट में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 438 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 83 रन है, जो साल 2023 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 438/3
लोवेस्ट स्कोर 83/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version