Friday, March 20

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली के शतक के चलते जीत दर्ज कर ली हैं। इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही हैं। सीरीज का अगला मैच रायपुर में खेला जाना हैं जिसके लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के आते ही टीम काफी बदली बदली सी लगने लगी हैं। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले को आप कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch India Vs South Africa 2nd ODI Match Live For Free
Where And How To Watch India Vs South Africa 2nd ODI Match Live For Free

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इसमें टॉस 1:00 और मैच 1:30 बजे शुरू होगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही हैं और उनका लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का हैं। वहीँ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले को जीतना चाहेगी ताकि सीरीज में बराबरी की जा सकें।

भारत में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका का लाइव प्रसारण कहां देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के पहले वनडे का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

इंडिया के खिलाफ वनडे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जानसन, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version