India Vs Srilanka: केएल राहुल या शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की कप्तानी करेंगे क्यूंकि हार्दिक पंड्या ने अपने निजी कारणों से तीन मैचों की सीरीज से हटने का फैसला किया है।
India Vs Srilanka: हार्दिक ने किया बोर्ड से अनुरोध

भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने बोर्ड से अनुरोध किया है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान ब्रेक दिया जाए। अगर हार्दिक की जगह टीम की कमान शुभमन गिल या तो केएल राहुल दो में से किसी एक खिलाड़ी को मिल सकती है।
नियमित कप्तान रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद भी बिल्कुल कम है ऐसे में राहुल और गिल में से किसी को कप्तान बनाया जा सकता है। हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत की अगुवाई करने की दौड़ में सबसे आगे है।
India Vs Srilanka: भारत का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से
भारत का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। हार्दिक सबसे छोटे प्रारूप में रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए तैयार होंगे। हालाँकि , पिछले महीने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के नायको में से एक हार्दिक अपने निजी कारणों से अगस्त महीने में होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के दौरान ब्रेक पर रहेंगे।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत के टी 20 उपकप्तान थे। वह पूरी तरह से फिट हैं और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध है तथा टीम की अगुवाई करेंगे।
India Vs Srilanka: इस दिन खेले जाएंगे मुकाबले
भारत और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी20 और वनडे सीरीज खेला जाना है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच 27 जुलाई से 30 जुलाई तक पल्लेकेले में खेले जाएंगे। इसके बाद 2 से 7 अगस्त तक कोलंबो में वनडे मैच खेले जाएंगे। अगले कुछ दिनों में सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दिया जाएगा।
India Vs Srilanka: कौन होगा कप्तान ?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टी20 और वनडे मुकाबले के लिए अभी तक कप्तान कौन होगा इस बात की पुष्टि नही हुई है। लेकिन अभी जिस तरह से जिम्बाम्बे के खिलाफ शुभमन गिल ने कप्तानी करते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया है उसको देखकर हार्दिक के बाद गिल को मौका दिया जा सकता है।
दूसरी तरफ सूर्य कुमार यादव, जिन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में टीम की अगुवाई की थी। इनकी भी संभावना अधिक है और सूर्या को बैकउप कप्तान के रूप में देखा जा सकता है।







