Thursday, June 18

वीमेंस वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज हो चुका है। फैंस सबकॉंटिनेंट में हो रहे इस टूर्नामेंट का भरपूर आनंद ले रहे हैं। लेकिन अब इस मल्टीनेशनल इवेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जो कि मेज़बान देश भारत और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। 12 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

कैसी रहने वाली है एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच

Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam, Pitch Report
Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam, Pitch Report

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच मुकाबला वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यहां की पिच के बारे में बात करें, तो यहां पर तेज़ गेंदबाजों को शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती है, जबकि उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

हालाँकि दूसरी पारी में शुरुआत के पावरप्ले में तेज़ गेंदबाजों को स्विंग तो मिलती ही है, और गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन गेंदबाज खेल में आ जाते हैं और उन्हें खेलना मुश्किल होता जाता है, क्योंकि पिच धीरे-धीरे धीमी होती जाती है। इसलिए यहां पर चेज़ करना काफी मुश्किल होता है।

कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम

इंडिया और पाकिस्तान वीमेंस के बीच मुकाबले में मौसम काफी अच्छा रहने वाला है। अगर मौसम की बात की जाए, तो दिन के समय तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 24 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो वह काफी ज़्यादा रहने वाली है, जो कि लगभग 72 प्रतिशत रह सकती है। जबकि, इस मैच में बारिश के चांस कम ही हैं जो कि लगभग 23 फ़ीसदी हैं।

क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?

India WomenVs Australia Women
India WomenVs Australia Women

विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अब तक वीमेंस क्रिकेट में 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 1 बार टीम ने टोटल डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबलों में चेज़ करने वाली टीम जीती है।

वहीं अगर इस मैदान पर औसत स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस क्रिकेट में यह (141) है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह इंडिया (229/5 बनाम श्रीलंका) ने बनाया था। इस मैदान पर लोवेस्ट स्कोर श्रीलंका वीमेंस के नाम है (76/10), जो उन्होंने साल 2014 में इंडिया के खिलाफ बनाया था।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इंडिया वीमेंस ने वाइजैग के इस मैदान पर 5 मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की हैं। हालाँकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कभी भी इस ग्राउंड पर कोई मुकाबला नहीं खेला है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version