Thursday, February 12

ODI cricket: इस समय महिला वनडे विश्व कप 2025 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली है। वहीं इसके चलते हुए उन्होंने अपने वनडे करियर के 4,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा अब वह बल्लेबाजी में 4,000+ रन के साथ-साथ गेंदबाजी में 100+ विकेट लेने वाली तीसरी खिलाड़ी भी बन गईं हैं। आइए इस सूची में आने वाली खिलाड़यों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. स्टेफनी टेलर :-

इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्टेफनी टेलर का नाम आता है। क्यूंकि इस मामले में वह ऐसा करने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। इस बीच उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 5,800 से अधिक रन बनाए हैं।

Stafanie Taylor
Stafanie Taylor

इनमें उनके बल्ले से आए 7 शतक भी शामिल हैं। वहीं इस कैरेबियाई दिग्गज खिलाड़ी का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 171 रन का रहा है। जबकि दूसरी तरफ वह गेंदबाजी करते हुए 150 से अधिक विकेट भी ले चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में कभी भी 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।

2. एलिस पेरी :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की प्रमुख ऑलराउंडर एलिस पेरी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने सफल वनडे क्रिकेट करियर में अभी तक 4,300 से अधिक रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका वनडे में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद रहते हुए 112 रन का रहा है।

Ellyse Perry
Ellyse Perry

जबकि इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 36 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गेंदबाजी में भी 160 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 3 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि उनका गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 7 विकेट लेना रहा है।

3. सोफी डिवाइन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की धाकड़ खिलाड़ी सोफी डिवाइन का नाम आता है। इसके चलते हुए कीवी टीम की तरफ से सोफी डिवाइन अब सूजी बेट्स, एमी सैटरथवेट और डेबी हॉकले के बाद 4,000 रन पूरी करने वाली खिलाड़ी भी बन गईं हैं।

Sophie Devine
Sophie Devine

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 112 रन की पारी भी खेली है। तब इस मैच में उनकी शतकीय पारी के बाद भी कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरी तरफ अपने करियर में डिवाइन ने गेंदबाजी करते हुए 100 से अधिक विकेट भी लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट लेना भी रहा है।

सोफी डिवाइन ने लगाया अपना 9वां शतक :-

Sophie Devine
Sophie Devine

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की धाकड़ खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने अब शतकों के मामले में इंग्लैंड की सराह टेलर (8) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने शतकों के मामले में हैली मैथ्यूज, नेट साइवर ब्रंट, लौरा वोल्वार्ड्ट, चमारी अट्टापट्टू और चार्लोट एडवर्ड्स की बराबरी भी कर ली है। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि इन सभी बल्लेबाजों ने अपने वनडे करियर में कुल 9-9 शतक लगाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version