Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम सभी टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में ही होने वाला है। इसके अलावा कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम में अभी तक कई यादगार टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है। इसके अलावा यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है। इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच साल 1934 में खेला गया था। इसके चलते हुए इस मैदान पर अभी तक एक से बढ़कर एक दिलचस्प पारियां देखने को मिली हैं। आइए ईडन गार्डन स्टेडियम में सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. वीवीएस लक्ष्मण : 281 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2001 में ईडन गार्डन के मैदान में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की शानदार पारी खेली थी। तब इस मैच में भारतीय टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

VVS Laxman
image source vis getty images

इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी में लक्ष्मण ने शानदार पारी खेली थी। तब उन्होंने अपनी इस पारी से भारत को जीत दिलाई थी। इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने तब 452 गेंदों का सामना किया था। वहीं इस पारी में उनके बल्ले से 44 चौके भी आए थे। इसके अलावा उन्होंने राहुल द्रविड़ (180) के साथ मिलकर 376 रनों की साझेदारी करके कंगारू टीम को हराया था।

2. वसीम जाफर : 202 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने नवंबर 2007 में ईडन गार्डन के मैदान पर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 202 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में पहले दिन पारी की शुरुआत करते हुए जाफ़र ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी।

Wasim Jaffer
Wasim Jaffer

इस मैच में उन्होंने 274 गेंदों पर 34 चौके भी लगाए थे। इसके चलते हुए बाद में यह हाई-स्कोरिंग मैच आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टेस्ट 34.10 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,944 रन बनाए थे।

3. सुनील गावस्कर : 182 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है। क्यूंकि साल 1978 में कोलकाता टेस्ट मैच में खेलते हुए वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों को अपने विकेट के लिए तरसा दिया था। इस टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए थे। इसके चलते हुए उन्होंने अपने समय के सबसे चुनौतीपूर्ण कैरेबियाई गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया था।

Sunil Gavaskar
image source via getty images

इस मैच में खेलते हुए उन्होंने पहले दिन की पारी में 107 रन बनाए थे। इसके बाद मैच की तीसरी पारी में भी उन्होंने नाबाद रहते हुए 182 रन की शानदार पारी खेली थी। दोनों पारियों में खेली गई उनकी इनिंग्स के चलते हुए भी वेस्टइंडीज की टीम उस टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफल रही थी।

4. मोहम्मद अजहरुद्दीन : 182 रन:-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है। क्यूंकि वह भी ईडन गार्डन स्टेडियम के मैदान में खेलते हुए बड़ा शतक लगा चुके हैं। वहीं साल 1993 में उन्होंने कोलकाता टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 182 रन की बड़ी पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की थी।

Mohammad Azharuddin
Mohammad Azharuddin

तभी तो उन्होंने इस पारी को खेलने के लिए केवल 197 गेंदों का सामना किया था। उस समय यह तेज पारी के रूप में जानी जाती है। वहीं उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का भी देखने को मिला था। इसके चलते हुए भारतीय टीम इस मैच को 8 विकेट से जीती थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version