Monday, August 18

Indian Cricketer Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर मुस्लिम समाज ने बड़ा आरोप लगाया है। इस समय वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीने के चलते हुए विवादों में घिर गए हैं। क्यूंकि मुस्लिम समाज ने उनके रोजा न रखने पर काफी नाराजगी जताई है।

Champions Trophy 2025, IND vs AUS
Champions Trophy 2025, IND vs AUS/Getty Images

इस बात को लेकर उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बताते हुए कहा है कि, “सभी मुस्लिमों के लिए रोजा अनिवार्य कर्तव्यों में से एक है। इस समय अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोजा नहीं रखता है तो वह बड़ा अपराधी होता है। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने भारतीय खिलाड़ी शमी का जिक्र भी किया।”

मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने क्या दिया बयान :-

उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसके आगे कहा है कि, “भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले मैच के दौरान पानी या कोई और पेय पदार्थ पीया था। उस समय सभी मुस्लिम लोग उनको देख रहे थे।

इस समय अगर शमी खेल रहे हैं तो वह अवश्य ही स्वस्थ हैं। अब ऐसे में उन्होंने रोजा नहीं रखा और पानी भी पी लिया था। उनके ऐसा करने से मुस्लिम लोगों में गलत संदेश जाता है। इस बीच उन्होंने रोजा न रखकर बड़ा गुनाह किया है। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में वह अपराधी हैं। उन्हें खुदा को जवाब देना होगा।”

इस पर शमी के भाई ने दिया जवाब :-

Mohammed Zaid
Mohammed Zaid

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के बयान पर अब मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद जैद ने मौलाना को असल मुद्दों पर गंभीर होने की सलाह दी है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “मेरा भाई मोहम्मद शमी दुबई में खेल रहा है और मौलाना को यह पता होगा कि जब कोई 70 किलोमीटर से अधिक के सफर पर होता है तो रोजा छोड़ सकता है। इसके कुछ नियम भी होते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है। ये सभी लोग हर बात पर ऐसा कुछ बोल देते हैं कि यह इस्लाम के खिलाफ है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version