Monday, August 18

Google News Sports Digest Hindi

Prague Masters: भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने अनीश गिरी को हराकर प्राग मास्टर्स में एकल बढ़त हासिल कर ली है। अपनी इस जीत के चलते हुए भारतीय चेस खिलाड़ी अरविंद लाइव रेटिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए अब लाइव रेटिंग में शीर्ष 15 में अब कम से कम पांच भारतीय शामिल हो गए हैं। इस समय दिग्गज चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद 15वें नंबर पर हैं।

Vishwanathan Anand
Vishwanathan Anand

इस समय मौजूदा प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम का शानदार खेल जारी है। तभी तो उन्होंने सातवें दौर में काले मोहरे से खेलते हुए नीदरलैंड के अनीश गिरी को हराते हुए इस टूर्नामेंट में एकल बढ़त भी हासिल कर ली है। इस मैच में उन्होंने शुरू से लेकर आखिर तक अपनी लय को बनाए रखा। उन्होंने अपने विपक्षी गिरी के खिलाफ 24वीं चाल में अपने घोड़े के दम पर बढ़त बनाई और आखिर में 39वीं चाल में जीत हासिल करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया।

लाइव रेटिंग में 14वें स्थान पर पहुंचे अरविंद :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम इस जीत के चलते हुए अब लाइव रेटिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए अब लाइव रेटिंग में शीर्ष 15 में अब कम से कम पांच भारतीय शामिल हो गए हैं। इस समय दिग्गज चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद 15वें नंबर पर हैं। वहीं अरविंद ने पहली बार शीर्ष 15 में प्रवेश किया है।

आर प्रज्ञानंद ने खेला ड्रा :-

एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट से पहले खिताब के दावेदार माने जा रहे चीन के वेई यी के साथ अपना मुकाबला ड्रा खेला है। इसके चलते हुए अब अरविंद ने अपने अंकों की संख्या पांच कर ली है। इस टूर्नामेंट में वह प्रज्ञानंद से आधे अंक की बढ़त पर हैं। अब केवल दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी है। इसके अलावा अन्य मैच में अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने वियतनाम के क्वांग लीम ले को हरा दिया है। वहीं क्वांग लीम और गिरी दोनों ने अपनी छह बाजियां ड्रॉ खेली हैं।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इस टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में तुर्किए के 16 वर्षीय गुरेल एडिज ने चेक गणराज्य के गुयेन थाई दाई वान को हरा दिया है। जबकि चेक गणराज्य के ही डेविड नवारा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेला है। इस समय भारत के अरविंद पांच अंक लेकर शीर्ष पर काबिज हैं। जबकि प्रज्ञानंद 4.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद वेई यी, एडिज़, कीमर और शैंकलैंड का नंबर आता है जिनके 3.5 अंक हैं। वहीं गिरी, नवारा और लीम के तीन-तीन अंक हैं। जबकि दाई वान 2.5 अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर हैं।

Arvind Chidambaram
Arvind Chidambaram

अगर हम चैलेंजर्स वर्ग की बात करें तो इसमें जोनास बुहल बजरे ने एकमात्र भारतीय चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख को हराकर उसकी मुसीबत को और भी बढ़ा दिया है। इस समय भारतीय खिलाड़ी सात बाजियों में केवल 1.5 अंक हासिल कर पाई है। इसके चलते हुए वह सबसे निचले पायदान पर है। इसके अलावा इस वर्ग में उज्बेकिस्तान के बजरे और नोदिरबेक याकुबोएव 5.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version