Google News Sports Digest Hindi

Indian Player: अभी हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मुंबई में समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में हेड कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे।

indian cricket team
image source via getty images

इस बैठक के बाद अब बोर्ड की तरफ से भारतीय खिलाड़ियों (Indian Player) और सहायक स्टाफ पर कुछ नए नियम लागू होने वाले हैं। इस बीच अब ऐसी खबर आ रही है कि विदेशी दौरों पर भारतीय खिलाड़ी (Indian Player) अपने साथ परिवार को सिर्फ सीमित समय के लिए ही रख सकेंगे।

विदेशी दौरों पर कुछ समय तक ही रह सकेगा परिवार :-

एक सूत्र की खबर के अनुसार बैठक में यह समझा गया कि विशेषकर विदेश दौरे में पूरे टूर्नामेंट के दौरान परिवार के खिलाड़ियों (Indian Player) के साथ रहने से प्रदर्शन पर असर पड़ता है।

WTC 2025-27: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में 18 मैच खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल
image source via getty images

इसके लिए अब नए दिशानिर्देशों के अनुसार 45 या उससे ज्यादा दिन चलने वाले टूर्नामेंट में केवल 14 दिन ही पत्नी या परिवार खिलाड़ी के साथ रह सकेगा। इसके अलावा अगर दौरा छोटा होगा तो उस स्थिति में सिर्फ 7 दिन ही परिवार खिलाड़ियों के साथ रह सकेगा।

Indian Player अलग से बस में नहीं जा पाएंगे खिलाड़ी :-

इस बार हुई समीक्षा बैठक में सभी खिलाड़ियों को एक ही बस में जाने की सलाह पर भी काफी चर्चा हुई है। इसके अलावा अब नए दिशा निर्देशों के अनुसार सभी भारतीय खिलाड़ी (Indian Player) टीम बस में एक साथ ही जाएंगे।

AUS vs IND: India's Position in WTC 2023-25 ​​Points Table after The Gabba Test Draw
image source via getty images

यहां पर हम आपको बता देना चाहते है कि पिछले कुछ समय में ऐसा कई बार देखा गया है कि जिसमें कुछ कुछ खिलाड़ी (Indian Player) टीम बस के साथ न जाकर अलग से जाते थे। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कोई कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो तब भी उसे अलग से जाने की अनुमति नहीं होगी।

अब सहायक स्टाफों का कार्यकाल होगा 3 साल :-

ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ बुरी तरह से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ पर भी सवाल उठ रहे हैं। तभी तो इस बार हुई समीक्षा बैठक के बाद यह तय किया गया है कि सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

IND VS AUS: सिडनी के मैदान पर कैसा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
image source via getty images

लेकिन इसको बाद में एक साल और बढ़ाया जा सकता है। उसका मतलब साफ है कि उनका अधिकतम कार्यकाल 3 वर्ष हो सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के निजी मैनेजर को टीम बस में बैठने की इजाजत नहीं होगी। वहीं इस दौरान उनको किसी दूसरे होटल में ठहरना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐसा रहा था भारत का प्रदर्शन :-

इस बार भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पर्थ टेस्ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई थी। जबकि पिंक बॉल से खेले गए एडिलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीतकर इस सीरीज में बराबरी हासिल की थी।

Indian Bowler: मेलबर्न के मैदान पर इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए 5 विकेट हॉल
image source via getty images

इसके बाद सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन में बारिश के चलते हुए ड्रॉ रहा था। वहीं इसके बाद फिर मेलबर्न और सिडनी में खेले गए अंतिम दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। तब इन मुकाबलों को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version