Saturday, June 20

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम (INDW vs IREW) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में अपना सबसे बड़ा टोटल (435/5) बनाया।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 435 रन बनाया।

Smriti Mandhana - INDW vs IREW
Smriti Mandhana (INDW vs IREW)

हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान संभाल रहीं स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में 80 गेंदों पर 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की आक्रामक पारी खेली।

उनके अलावा, 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल ने भी 129 गेंदों पर 20 चौके और एक छक्के की मदद से 154 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके करियर का पहला शतक भी था, जो उनके छठे वनडे मुकाबले में आया।

Pratika Rawal and Smriti Mandhana - INDW vs IREW
Pratika Rawal and Smriti Mandhana – INDW vs IREW

रावल के साथ 233 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर चुकीं मंधाना का विकेट गिर जाने के बाद ऋचा घोष बल्लेबाजी करने आईं। उन्होंने प्रतीका के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की और 42 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के के साथ 59 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं।

भारतीय पारी में टॉप 3 के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। तेजल हसबनिस ने 25 गेंदों पर दो चौकों को साथ 28 रन, हरलीन देओल 10 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 15 रनों का योगदान दिया, जबकि जेमिमाह रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा क्रमशः 4 और 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारतीय महिला टीम ने महिला वनडे क्रिकेट में बनाया चौथा सबसे बड़ा स्कोर

Pratika Rawal and Smriti Mandhana - INDW vs IREW
Pratika Rawal and Smriti Mandhana – INDW vs IREW

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इस मामले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड महिला टीम का नाम आता है।

न्यूजीलैंड ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 491/4 साल 2018 में आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में बनाया था। उन्होंने इस मामले में 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च में बनाए गए सबसे बड़े महिला वनडे स्कोर (455/5) के अपने खुद के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

व्हाइट फर्न्स ने जून 2018 में आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में 440/3 का स्कोर भी बनाया था, जो तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह वही तीन मैचों की वनडे सीरीज थी, जिसमें न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहले वनडे में महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल – Highest Total in WODI Cricket

  1. 491/4 – न्यूजीलैंड vs आयरलैंड, डब्लिन, 08 जून 2018
  2. 455/5 – न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, क्राइस्टचर्च, 19 जनवरी 1997
  3. 440/3 – न्यूजीलैंड vs आयरलैंड, डब्लिन, 13 जून 2018
  4. 435/5 – भारत vs आयरलैंड, राजकोट, 15 जनवरी 2025
  5. 418/10 – न्यूजीलैंड vs आयरलैंड, डब्लिन, 10 जून 2018

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version