Monday, February 2

अबू धाबी टी-10 लीग का 9वां सीजन 18 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। सभी मैच जायद क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इस बार लीग में कई मशहूर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। हरभजन सिंह, श्रीसंत, पीयूष चावला, कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसल जैसे दिग्गज इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कुछ वर्तमान स्टार खिलाड़ी भी मैदान में दिखेंगे।

स्टार खिलाड़ियों से सजेगी लीग, पुराने और नए चेहरे होंगे शामिल

अबू धाबी टी-10 लीग में दुनिया के कई पुराने और मौजूदा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बार कुल 8 टीमें खेलेंगी- अजमान टाइटन्स, एस्पिन स्टैलियन्स, डेक्कन ग्लेडियेटर्स, दिल्ली बुल्स, नॉर्दन वॉरियर्स, क्वेटा क्वालरी, रॉयल चैंप्स और विस्टा राइडर्स।

ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड दिल्ली बुल्स की ओर से खेलेंगे, जबकि आंद्रे रसल डेक्कन ग्लेडियेटर्स के लिए मैदान में उतरेंगे। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह एस्पिन स्टैलियन्स का हिस्सा होंगे, और अजमान टाइटन्स ने भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला को अपनी टीम में शामिल किया है।

सिर्फ 10 ओवर का खेल, लेकिन रोमांच दोगुना

अबू धाबी टी-10 के मैच 10-10 ओवर के होते हैं। मशहूर खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण दर्शकों में इन मैचों को लेकर काफी जोश रहता है। पिछले सीजन में डेक्कन ग्लेडियेटर्स ने खिताब जीता था। फाइनल में उन्होंने मॉरिसविले सैम्प आर्मी को हराया था। डेक्कन ग्लेडियेटर्स अब तक तीन बार अबू धाबी टी-10 का खिताब जीत चुकी है।

2017 से लगातार रोमांच फैला रही है ये लीग

अबू धाबी टी-10 टूर्नामेंट दिसंबर 2017 में शुरू हुआ था और इसे टी-10 लीग के रूप में लॉन्च किया गया था। यह क्रिकेट का सबसे तेज और छोटा प्रारूप है, जिसमें हर टीम 10 ओवर खेलती है। यह लीग संयुक्त अरब अमीरात में होती है और इसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड की मंजूरी मिली हुई है। इसका संचालन टी-10 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट करता है। हर मैच लगभग 90 मिनट का होता है। डेक्कन ग्लेडियेटर्स ने 2024 में अपना तीसरा खिताब जीतकर इतिहास रचा और इस लीग को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बनी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version