टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो चुका हैं। पहला मैच पर्थ में खेला गया हैं जबकि अगला मुकाबला एडिलेड में खेला जायेगा। टीम इंडिया ने पहले मैच में शुभमन गिल की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया था।
वनडे कप्तान बनने के बाद उन्होंने काफी परिपक्वता दिखाई हैं। तो चलिए जानते हैं कि एडिलेड में होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।
एडिलेड वनडे में ऐसी दिख सकती हैं प्लेइंग इलेवन

1. शुभमन गिल
टीम इंडिया के नए नवेले वनडे कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच में ठीक प्रदर्शन किया था। प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर कोई शक नहीं है। इस फॉर्मेट में उनके रिकार्ड्स बहुत शानदार हैं।
वनडे में गिल का औसत लगभग 60 का है। गिल कट और पुल के काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन उन्हें पसंद आएंगी, क्योंकि वहाँ स्क्वायर ऑफ द विकेट शॉट खेलने वाले खिलाड़ी सफल होते हैं।
2. रोहित शर्मा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। अब उनके लिए हर एक मैच काफी अहम हो गया हैं। क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अभी समय हैं और अब वो सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं ऐसे में उनके ऊपर काफी ज्यादा दबाव हैं।
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी शानदार है। वो मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
3. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की जगह पर कोई सवाल नहीं है। उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि वो इस फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पर कोई सवाल नहीं लेकिन उनके अंदर रनो की भूख अभी बाकी हैं, वो यह जरूर दिखाना चाहेंगे।
4. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर को वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का नया उपकप्तान बनाया गया है। पिछले कुछ समय में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया हैं जिसके चलते उन्हें यह प्रमोशन दिया गया है।
शॉर्ट पिच की कमजोरी पर उन्होंने काम किया है, जिसके चलते अब उन्हें इसमें खासी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिच पर उनका टेस्ट जरूर होगा।
5. केएल राहुल (विकेटकीपर)
केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। जब से उन्होंने मिडल ऑर्डर में खेलना शुरू किया है तब से उनके करियर का ग्राफ लगातार ऊपर जाता जा रहा है। उनके ऊपर सबसे बड़ा सवाल था बड़े मैचों में परफॉर्म करना और अब उसमें भी वो अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।
6. अक्षर पटेल
पिछले कुछ सालों में अक्षर पटेल ने अपने गेम पर काफी सुधार किया है, जिसके चलते अब वो व्हाइट बॉल में स्पिन ऑलराउंडर की पहली चॉइस बन गए हैं। बड़े मैचों में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में मदद की है। उन्हें इस सीरीज में जडेजा के ऊपर प्राथमिकता दी गई है।
7. नितीश रेड्डी
नितीश रेड्डी ने जब से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है तब से हर फॉर्मेट में अच्छा ही किया है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। टी20 में उन्होंने अपनी पावरहिटिंग की काबिलियत दिखाई है।
वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका में होना है और वहाँ पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत पड़ेगी इसलिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। पहले मैच में उनका प्रदर्शन ठीक रहा था।
8. हर्षित राणा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। गौतम गंभीर पिछले कुछ समय से उनका समर्थन कर रहे हैं, जिसके कारण वह तीनों फॉर्मेट से बाहर हैं।
गंभीर को उन पर इतना भरोसा है कि उनके लिए शमी को टीम से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा, वह बल्लेबाजी में गहराई चाहते हैं, इसलिए भी उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि वह थोड़ी-बहुत बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, इसलिए उन्हें मौका दिया जा सकता है।
9. कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। वह जहाँ भी खेलते हैं, प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा है, यहां तक कि उनकी घरेलू धरती पर भी, इसलिए इस बार उनसे गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है, क्योंकि जडेजा टीम में नहीं हैं।
10. प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा को भी एडिलेड में होने वाले मैच में प्लेइंग एलेवेन में शामिल किया जा सकता है। वह एक “हिट द डेक” गेंदबाज़ हैं जो अपनी असमान उछाल से बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर केवल वही गेंदबाज ज्यादा सफल होते हैं जिनके पास गति होती है और जो स्क्वायर बाउंड्री का अच्छा उपयोग कर सकते हैं।
11. मोहम्मद सिराज
सिराज को भले ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह न दी गई हो, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उनकी टीम में वापसी तो हुई ही है और इसके साथ वो प्लेइंग इलेवन में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। यही नहीं, बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम की गेंदबाजी को फ्रंट से लीड भी करना पड़ेगा।
एडिलेड वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।







