साल 2023 के आईपीएल अपने आधे से ज्यादा का चरण पार कर चुका है। अभी तक केवल गुजरात टाइंटस की टीम है जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई है। इसके बाद अब बची हुई तीन टीमों को क्वालीफाई करना बाकी है और फिर आगामी 28 मई को इस साल फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के बाद भारत के लिहाज से खेल के कुंभ के इस साल का समापन हो जाएगा। ऐसे में लोग आईपीएल के बाद अपनी टीम को किस दौरे पर खेलते हुए देखेंगे। आज हम इसी बात पर चर्चा करने जा रहे हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वेस्टइंडीज दौरा
आईपीएल के समापन के बाद 7 जून से 11 जून तक भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। यहां पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइलन मुकाबला खेलान है। ये मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर खेला जाना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम का दौरा वेस्टइंडीज के लिए होगा। यहां पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले जुलाई और अगस्त के बीच होंगे। इस साल के अंत में होने वाले विश्व कप के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। यहां पर भारतीय टीम को विश्व कप की तैयारी करने का सही मौका मिलेगा।

विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा
दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेगी और इसके खत्म होने के बाद टीम ऑस्ट्रेलिया में उनकी ही धरती पर 4 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का आयोजन सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में होगा और फिर विश्व कप खेला जाना है। यानी इस साल आईपीएल के बाद भी भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त होने वाला है। विश्व कप के बाद भी भारतीय टीम फ्री नहीं होने वाली है, क्योंकि इसके बाद साउथ अफ्रीका की सीरीज होने वाली है। जहां पर 2 टेस्ट, 3 टी-20 और 3 वनजे मैच खेले जाने हैं।

