Wednesday, June 17

IND-W vs SA-W Series: अप्रैल में भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर हरमनप्रीत कौर ही टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी। इस टी20 सीरीज के जरिए भारतीय महिला टीम जून में होने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को फाइनल रूप देना चाहेगी। हरमन की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

अनुष्का शर्मा को टी20 स्क्वॉड में मिली जगह

भारतीय महिला टीम के स्क्वॉड में पहली बार अनुष्का शर्मा को शामिल किया गया है। उनके साथ उमा छेत्री और काशवी गौतम को भी टी20 सीरीज में रखा गया है। वहीं इस बार वैष्णवी शर्मा, जी. कमलिनी, स्नेह राणा और अमनजोत कौर को टीम में जगह नहीं मिली है। कमलिनी की जगह उमा को टीम में शामिल किया गया है। महिला टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जिसमें उन्हें ODI सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। वहीं टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका दौरे पर विजय रथ को कायम रखना चाहेगी।

यह भी पढ़े: http://आईपीएल इतिहास में टीमों द्वारा बनाए गए 10 सबसे बड़े स्कोर

इस सीरीज में गेंदबाजी यूनिट पर खास ध्यान

साउथ अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम ने अपने तेज गेंदबाजी यूनिट पर खास ध्यान दिया है। उन्होंने इसके लिए अपनी टीम में अमनजोत कौर की जगह काशवी गौतम को शामिल किया है। काशवी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अगर वह साउथ अफ्रीका दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह को और मजबूत करेंगी।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला मैच- 17 अप्रैल- डरबन
  • दूसरा मैच- 19 अप्रैल- डरबन
  • तीसरा मैच- 22 अप्रैल- जोहान्सबर्ग
  • चौथा मैच- 25 अप्रैल- जोहान्सबर्ग
  • पांचवां मैच- 27 अप्रैल- बेनोनी

यह भी पढ़े: http://FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होंगे सभी मुकाबले

भारतीय टीम का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्ज, श्री चरनी, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version