Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगमी सीजन की शुरुआत इस बार 28 मार्च से होने वाली है। वहीं इससे पहले इस आईपीएल सीजन के लिए बीसीसीआई ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इस बीच अब बीसीसीआई ने नए प्रैक्टिस गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। इन नए निर्देश के मुताबिक मैच वाले दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं इस नए नियम का मकसद मैच वाले दिन मैदान की स्थिति बेहतर रखना और खिलाड़ियों पर ज्यादा दवाब को कम करना बताया जा रहा है।

आईपीएल 2026 में मैच के दिन प्रैक्टिस पर लगी रोक :-

इसके अलावा अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी प्रैक्टिस सेशन को लेकर खास इंतजाम किया गया है। क्यूंकि अब यहां पर दोनों टीमों को प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग विकेट दिए जाएंगे। इसकी वजह से कोई विरोधी टीम एक दूसरे के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी।इस नए नियम के मुताबिक टीमों को प्रैक्टिस एरिया में सीमित नेट्स और एक साइड विकेट ही रेंज हिटिंग के लिए मिलने वाला है।

IPL 2026 Trophy
IPL 2026 Trophy

इसके अलावा उनको ओपन नेट्स की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा इस बीच अगर कोई टीम अपनी प्रैक्टिस जल्दी खत्म करती भी है तो उस विकेट पर किसी और टीम को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा मैच के दिन प्रैक्टिस बैन का फैसला टीमों की रणनीति और प्लेयर्स की तैयारी को भी बदल सकता है।

आईपीएल मैच के दिन अब फिटनेस टेस्ट पर लगी रोक :-

इसके अलावा अब इतना ही नहीं बीसीसीआई की नई गाइडलाइन के अनुसार मैच के दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को मैच के दिन टीम बस से ही स्टेडियम आना होगा। जबकि उनकी फैमली को दूसरे वाहन से आना होगा। इसके अलावा इस बार ड्रेसिंग रूप और मैदान में सिर्फ ऑफिसियल स्टाफ को ही जाने की अनुमति होगी। इस बार आईपीएल मैच के दिन के लिए कई सख्त नियम भी बनाए गए हैं।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके चलते हुए इस बार सभी सपोर्ट स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड अपने साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि इस बार प्लेयर्स LED बोर्ड के पास नहीं बैठेंगे और उन्हें स्पॉन्सर्स से जुड़े नियम का पालन करना होगा। इसके अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप खिलाड़ियों को पहनना अनिवार्य किया गया है। ताकि ब्रॉडकास्ट के दौरान उनका प्रदर्शन दिखाया जा सके। वहीं इस बार मैच के बाद होने वाली प्रेजेंटेशन के दौरान भी खिलाड़ियों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। वहीं इस बार अगर कोई नियम तोड़ता है तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।

IPL मैच के दिन मैदान पर सीमित संख्या में होगा स्टाफ :-

BCCI
BCCI

इसके अलावा आईपीएल मैच के दिन सीमित संख्या में ही स्टाफ को मैदान में जाने की अनुमति मिलेगी। वहीं इसमें उस टीम के फिजियों भी शामिल हैं। इसके अलावा इस बार आईपीएल के इन नए नियमों से यह साफ है कि बीसीसीआई इस बार टूर्नामेंट को ज्यादा प्रोफेशनल और व्यवस्थित बनाना चाहता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version