Friday, March 20

वीमेंस वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज खत्म होने वाला है और अब नॉकआउट राउंड शुरू होने वाला है। लीग राउंड का आखिरी मुकाबला मेज़बान भारत और उनके पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

टीम इंडिया ने अपने घर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में अब तक काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में ऊपर बनी हुई है और अब उनका अगला मुकाबला 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से है। यह मैच नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की परिस्थिति में काफी अंतर है। एक टीम टॉप में है तो वहीं दूसरी टीम बॉटम में जा बसी हुई है। अब तक का रिजल्ट कैसा भी रहा हो लेकिन बांग्लादेशी टीम हमेशा से भारत को टक्कर देने के लिए जानी जाती है। तो चलिए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और बांग्लादेश वीमेंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

INDIA BANGLADESH
8 Total Match 8
6 Won 1
1 Lost 6
1 Tie 1
0 No Result 0

वीमेंस क्रिकेट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के ऊपर दबदबा बना कर रखा हुआ है। दोनों टीमों ने आपस में 8 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 1 मैच टाई रहा है।

वहीं बांग्लादेश ने खेले गए अब तक 8 मुकाबलों में से मात्र 1 मैच में बाज़ी मारी है, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के लिहाज़ से भारतीय टीम ने बढ़त ले रखी है।

वीमेंस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

वीमेंस वनडे में दोनों टीमों के बीच भी पलड़ा टीम इंडिया की तरफ झुका हुआ है। बांग्लादेश और इंडिया का अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ 1 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भी भारतीय टीम ने बाज़ी मारी थी। क्योंकि पिछले साल ही बांग्लादेश ने इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए क्वालीफाई किया था।

INDIA BANGLADESH
1 Total Match 1
1 Won 0
0 Lost 1
0 Tie 0
0 No Result 0

इंडिया वीमेंस का वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 256 रन है, जो कि उन्होंने साल 2013 में अहमदाबाद में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 113 रन है, जो कि भारतीय टीम ने साल 2023 में मीरपुर में बनाया था।

बांग्लादेश वीमेंस का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 225 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2023 में मीरपुर में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 96 रन है, जो साल 2013 में अहमदाबाद में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 256/5
INDIA लोवेस्ट स्कोर 113/10
हाईएस्ट स्कोर 225/4
BANGLADESH लोवेस्ट स्कोर 96/10

जीत के साथ नॉकआउट चरण की तरफ बढ़ना चाहेगी टीम इंडिया

इंडिया वीमेंस ने अपने घर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में कंडीशन्स का भरपूर फायदा तो उठाया ही है और इसके साथ उन्हें अपने होम क्राउड का भी पूरा सपोर्ट मिला है। इस मैच को वो जीत के साथ खत्म करना चाहेंगी ताकि नॉकआउट राउंड में उनका कॉन्फिडेंस हाई रहे। जबकि, बांग्लादेश कि टीम उनका खेल बिगाड़ना चाहेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version