Tuesday, March 10

T20 Internationals: टी-20 फॉर्मेट ने इस समय क्रिकेट की नई परिभाषा भी लिख दी है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में होने वाली जंग में ज्यादातर बल्लेबाजों की जीत होती है। इसके चलते हुए सभी क्रिकेट प्रशंसक भी रोमांचित हो जाते हैं। इस बीच कुछ खिलाड़ी गेंद से कमाल करते हुए बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में भी सफल हुए हैं। उस समय ये सभी खिलाड़ी अधिकतर मैचों में अपनी टीम के लिए काफी उपयोगी भी साबित होते हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सर्वाधिक बार 3 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. अर्शदीप सिंह :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने यह कारनामा 13 बार किया है। इसके अलावा साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्शदीप ने अपना टी-20 डेब्यू किया था।

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh/Getty Images

तब से लेकर अभी तक उन्होंने 63 मैचों में 18.30 की शानदार गेंदबाजी औसत और 8.29 की इकॉनमी रेट से कुल 99 विकेट लिए हैं। इस दौरान वह 2 बार 4 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/9 का रहा है।

2. कुलदीप यादव :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव आ गए हैं। क्यूंकि उन्होंने एशिया कप 2025 में UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 11 बार यह कारनामा किया है।

Kuldeep Yadav
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने साल 2017 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 41 मैचों में खेलते हुए 13.39 की शानदार गेंदबाजी औसत और 6.72 की इकॉनमी से 73 विकेट लिए हैं। इस बीच उनके नाम 2 बार 4 और दो बार 5 विकेट हॉल भी हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 का रहा है।

3. युजवेंद्र चहल :-

इस सूची में तीसरे नंबर पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम आता है। क्यूंकि इस कारनामे को उन्होंने 10 बार किया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था।

Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने अभी तक 80 मैचों की 79 पारियों में खेलते हुए 25.09 की गेंदबाजी औसत और 9.19 की इकॉनमी से कुल 96 विकेट लिए हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 2 बार 4 और एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 विकेट का रहा है।

4. हार्दिक पांड्या

इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी यह कारनामा 10 बार किया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

तब से लेकर अभी तक उन्होंने 115 मैचों की 103 पारियों में खेलते हुए 26.54 की गेंदबाजी औसत और 8.21 की इकॉनमी से कुल 94 विकेट लिए हैं। इस बीच वह 3 बार 4 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 विकेट का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version