IPL 2024: गुरुवार को आईपीएल 2024 का 33 वां मैच चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुमबई इंडियंस ने पंजाब पर शानदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की।
इस मैच में सूर्य कुमार यादव का बल्ला खूब चला। सूर्यकुमार यादब ने 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। रोहित सहरमा ने भी 36 रन की बढ़िया पारी खेली। इस पारी में रोहित ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। 36 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ी छलांग लगाई।
इसके साथ ही अब रोहित शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। और इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में 7 वें पायदान पर आ गयी है। लेकिन पंजाब की टीम 7 मैच में से 5 मैच हार के बाद और केवल 2 जीत के साथ पॉइंट टेबल में 9 वें पायदान पर पहुँच गयी है।
इस हार के साथ ही अब पंजाब किंग्स की आईपीएल सीजन 2024 में सुपर – 4 में पहुँचने की राह अब काफी मुश्किल हो गयी है। चलो अब जानते है कि आईपीएल 2024 सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में कौन – कौन सा खिलाडी टॉप 10 में शामिल है। अब तक आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए है।
मुंबई की तरफ से छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा पहले स्थान पर है। रोहित ने अभी तक आईपीएल में 224 छक्के लगाए है। वहीं दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए कुल 223 छक्के जड़े हैं.और तीसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या है। जिन्होंने 105 छक्के लगाए है। चौथे स्थान पर ईशान किशन है जिन्होंने 103 छक्के लगाए है। इस सूचि में पांचवे स्थान पर सूर्यकुमार यादव है जिन्होंने मुंबई की तरफ से खेलते हुए 98 छक्के लगाए है।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के
224 छक्के – रोहित शर्मा
223 छक्के – किरोन पोलार्ड
105 छक्के – हार्दिक पांड्या
103 छक्के – ईशान किशन
98 छक्के – सूर्यकुमार यादव
अब तक आईपीएल में रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुँच गए है। रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में खेलते हुए 6508 रन बनाये है। इस सूचि में पहले स्थान पर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली है। विराट कोहली ने अब तक बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 7624 रन बनाये है। वहीं इस सूचि में दूसरे स्तन पर शिखर धवन है , जिन्होंने 6769 रन बनाये है। इस सूचि में तीसरे स्थान पर डेविड वार्नर है जिन्होंने 6563 रन बनाये है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली – 7624 रन
शिखर धवन – 6769 रन
डेविड वॉर्नर – 6563 रन
रोहित शर्मा – 6508 रन
IPL 2024: ऑरेंज कैप टॉप-10 लिस्ट
TEAM MATCH INN RUN 4S 6S SR
Virat Kohli 7 7 361 35 14 147.34
Riyan Parag 7 7 318 22 20 161.42
Rohit Sharma 7 7 297 30 18 164.08
Sunil Narine 6 6 276 26 20 187.75
Sanju Samson 7 7 276 27 11 155.05
Shubman Gill 7 7 263 21 9 151.14
Heinrich Klaasen 6 6 253 9 24 199.21
Jos Buttler 6 6 250 22 10 147.92
Shivam Dube 6 6 242 20 15 163.51
Sai Sudharsa 7 7 238 25 3 127.95
ये भी पढ़ें: WWE: WrestleMania में रोमन रेंस को कोडी रोड्स से मिली हार के बाद इस दिग्गज की प्रतिक्रिया आई सामने