Saturday, February 21

आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुंबई इंडियंस के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। चूंकि मुंबई इंडियंस के लिए आने वाले सभी मैच नॉकआउट की तरह हो गया है। इसी वजह से आज के मैच में मुंबई के लिए लखनऊ को हराना बेहद महत्वपूर्ण है। इसी बीच लखनऊ की टीम के लिए इस मैच में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

लौट आया ये खूंखार गेंदबाज

दरअसल, लखनऊ की टीम के सबसे युवा और सफल गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर से मैदान पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक अब वो पूरी तरह से फिट हैं। मयंक इस साल के सीजन में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने नियमित रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंद डालकर सबकों अपना दिवाना बना दिया। इसके बाद उन्हें कई लोगों ने आगामी टी20 विश्वकप में शामिल करने के लिए भी मांग कर डाली। इस सीजन में मयंक यादव ने तीन मैच खेले हैं और इन तीन मैचों में उन्होंने छह विकेट अपने नाम किए।

बता दें कि मयंक यादव में एक मैच में पंजाब के मूंह से जीत छीनकर उनकी टीम लखनऊ के पाले में डाल दी थी। इस मैच में मयंक ने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा के विकेट को लेकर टीम को अहम जीत दिलाई थी। इसके अलावा आरसीबी के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार को आउट कर टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में आरसीबी की टीम 182 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस वाले मुकाबले में मंयक यादव नहीं खेल पाए थे। आज लखनऊ का मुकाबला मुंबई के साथ होने वाला है। ऐसे में यदि आज के मैच में मयंक खेलते हैं तो वो मुंबई इंडियंस के लिए मुसिबत का सबब बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के जन्मदिन पर जानिए उनके कुछ ऐतिहासिक रिकार्ड्स

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version