IPL 2024: इस वक़्त आईपीएल का शुरुर लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। हर दिन मैच रोमांच की साड़ी हदों को पार कर जाता है। आईपीएल में अब समय आ गया है कि अब हर मैच एक अलग ही रोमांच के साथ आगे बढ़ रहा है। अब यह आईपीएल का टूर्नामेंट में उस मोड़ पर आ गया है जब हर मैच ही हर टीम को प्ले ऑफ की तरह ही खेलना पड़ रहा है।
अब तक हुए इस बार के आईपीएल 2024 में केवल हमें बल्लेबाजों का ही बोलबाला देखने को मिला है। जहाँ पर हर दूसरे – तीसरे मैच में 200 + का स्कोर बन रहा है। लेकिन इसी के बीच कुछ ऐसे गेंदबाज भी है जिनके सामने बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल वाला रहा है। जिनके सामने बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना प् रहे है।
तो आइये अब हम आपको बताने जा रहे है उन 5 सबसे सफल गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने इस बार के आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकी हैं। तो आइये जानते है इस सूचि में वो कौन – कौन से गेंदबाज है जिन्होंने अभी तक के हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकी है।
जसप्रीत बुमराह :- सबसे ज्यादा डॉट बॉल फैकने के मामले में जसप्रीत बुमराह सबसे ऊपर है। जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इस बार आईपीएल 2024 में कुल 11 मैच खेले है। इन 11 मैचों में उन्होंने 16.11 के औसत से अभी तक कुल 17 विकेट लिए हैं। अभी तक बुमराह ने 43.5 ओवर गेंदबाजी की है। जिसमें उन्होंने अपनी गेंद पर 274 रन दिए है। और 43.5 ओवर गेंदबाजी करने पर बुमराह ने अभी तक 130 डॉट बॉल्स फेंकी हैं।
खलील अहमद :- सबसे ज्यादा डॉट बॉल फैकने के मामले में खलील अहमद, बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर है। खलील अहमद ने भी अभी तक 11 मुकाबले खेले है। इन मैचों में खलील अहमद ने 40 ओवर की गेंदबाजी की है। इन 11 मैचों को खेलकर उन्होंने 31.58 के औसत से कुल 12 विकेट लिए है। इन 40 ओवर के दौरान खलील अहमद ने 105 डॉट बॉल फेंकी है।
कगिसो रबाड़ा :- सबसे ज्यादा डॉट बॉल फैकने के मामले में कगिसो रबाड़ा तीसरे नंबर पर है। कगिसो रबाड़ा पंजाब की तरफ से खेलते है। कगिसो रबाड़ा ने भी अभी तक 11 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में कगिसो रबाड़ा ने 33.81 के औसत से खेलते हुए अब तक कुल 11 विकेट लिए हैं। इन 11 मुकाबलों में खेलते हुए पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 101 डॉट बॉल्स फेंकी हैं।
ट्रेंट बोल्ट :- सबसे ज्यादा डॉट बॉल फैकने के मामले में ट्रेंट बोल्ट चौथे नंबर पर है। इस बार भी ट्रेंट बोल्ट राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ही खेल रहे है। और राजस्थान की तरफ से खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि ट्रेंट बोल्ट पहले ओवर में ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। ट्रेंट बोल्ट ने अभी तक राजस्थान की तरफ से 10 मुकाबले खेले है। इन 10 मुकाबलों में ट्रेंट बोल्ट ने 28.30 के औसत से 10 विकेट लिए हैं। इन मैचों में ट्रेंट बोल्ट ने 36 ओवर की गेंदबाजी की है। और इस दौरान ट्रेंट बोल्ट ने 95 डॉट बॉल्स फेंकी हैं।
मोहम्मद सिराज :- सबसे ज्यादा डॉट बॉल फैकने के मामले में मोहम्मद सिराज पांचवें नंबर पर है। मोहम्मद सिराज ने बेंगलुरु की तरफ से अभी तक 10 मुकाबले खेले है। अभी तक इन मुकाबलों में खेलते हुए मोहम्मद सिराज ने 44 के औसत से कुल 8 विकेट लिए हैं। भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु अब प्ले ऑफ में जगह ना बना सके पर बेंगलुरु का तेज गेंदबाज सिराज इस बार आईपीएल 2024 में सबसे अधिक डॉट बॉल्स फेंकने के मामले में पांचवे नंबर पर है। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने 38 ओवर गेंदबाजी की है , जिसमें मोहम्मद सिराज ने अभी तक 93 डॉट बॉल्स फेंकी है।
ये भी पढ़ें: ICC Ranking: पाकिस्तान को आईसीसी की नई रैंकिंग लिस्ट में हुआ भारी नुकसान







