Saturday, March 21

Women’s T20 World Cup 2024 :- महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार का यह बड़ा टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जायेगा। इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुवात 3 अक्टूबर से होगी। इस बार इस बड़े महिला टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है।

इस बार इस महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 23 मैच खेले जायेंगे। वहीं इन 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। और हर ग्रुप में हर टीम को 4 – 4 मैच खेलने होंगे। और हर ग्रुप में से टॉप 2 टीमें सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करेगी। और फिर इन 4 टीमों के बीच ही सेमीफाइल के मुकाबले खेले जायेंगे। जो टीमें अपने सेमीफाइल मुकबले जीतेंगी वो सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान :- इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 बांग्लादेश में 3 अक्टूबर से खेला जायेगा। इस बड़े टूर्नामेंट के मुकाबले ढाका और सिलहट में खेले जायेंगे। वहीं इस बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के मुकाबले 17 और 18 अक्टूबर को खेले जायेंगे। और वहीं इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जायेगा।

हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि इस बड़े टूर्नामेंट के लिए इन 10 टीमों को 2 ग्रुप में बाँट दिया है। इस बड़े टूर्नामेंट के पहले ग्रुप में टीम इंडिया , ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर 1 है। इस ग्रुप का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। वहीं इस बड़े टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, और क्वालीफायर 2 की टीमें होंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप :-

ग्रुप ए :- ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1

ग्रुप बी :- साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा मैच शेड्यूल :-

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका

3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट

7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट

9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका

13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट

14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट

18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका

20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

ये भी पढ़ें: Impact Player: क्या है इम्पैक्ट प्लेयर का नियम, कब हुई शुरुआत, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version