Thursday, February 19

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। तभी तो अब आईपीएल 2025 के सीजन से ज्यादा फिलहाल क्रिकेट फैंस को इस मेगा ऑक्शन का इंतजार है। तभी तो इस बार इसमें सभी दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर युवाओं पर भी सबकी नजरें होंगी।

क्यूंकि इस बार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से लेकर ऋषभ पंत तक काफी अफवाहें है कि वो इस बार अपनी पुरानी टीम को छोड़ सकते हैं। इस बार भारत की डोमेस्टिक लीगों में भी कुछ नए युवा टैलेंट उभर कर सामने आए है। आइए इस बार उन पांच युवा स्टार्स पर नजर डालते हैं जिनके ऊपर आईपीएल 2025 (IPL 2025)  मेगा ऑक्शन में जमकर पैसे की बारिश हो सकती है।

IPL 2025 प्रियांश आर्या :-

Priyansh Arya
image source : X

इस समय यह युवा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांश आर्या दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की तरफ से खेल रहे। इस लीग में खेलते हुए उन्होंने नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ मैच में 50 गेंद में 120 रन की पारी खेलकर खूब वाहवाही लूटी थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 गेंद में 6 छक्के ठोकने का भी कारनामा भी किया था। इसके अलावा वह दिल्ली प्रीमियर लीग में इस वक़्त सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। इस समय वह कुल 9 मुकाबलों में 602 रन बना चुके हैं।

IPL 2025 आयुष बदोनी :-

Ayush Badoni
image source : X

यह युवा भारतीय बल्लेबाज पहले ही आईपीएल में खेल चूका है। अभी वह साल 2022 से ही लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े हुए हैं। वहीं जिस मुकाबले में प्रियांश आर्या ने 120 रन की पारी खेली थी। उसी मुकाबले में बदोनी ने भी केवल 55 गेंद में 165 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा दिल्ली प्रीमियर लीग में बदोनी अब तक 7 मैचों में 515 रन बना चुके हैं। तभी तो इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन में उनको काफी ज्यादा पैसे मिल सकते है।

अंगकृष रघुवंशी :-

Angkrish Raghuvanshi
image source : X

आईपीएल 2024 में इस युवा भारतीय खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी को हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने तब आईपीएल में अपनी डेब्यू पारी में ही 54 रन बनाकर अन्य फ्रैंचाइजियों पर गहरी छाप छोड़ी होगी। तब उस समय उन्होंने उस सीजन में कुल 7 पारियों में 163 रन बनाए थे। तभी तो साल 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में रघुवंशी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (278) बनाए थे।

IPL 2025 समीर रिजवी :-

Sameer Rizvi
image source : X

इस भारतीय युवा बल्लेबाज समीर रिजवी को पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर खरीदा था। लेकिन फिर भी आईपीएल 2024 में उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा UPटी20 लीग में वो अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस समय वह 7 मैचों में 162.3 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 297 रन बना चुके हैं। अगर वो इस फॉर्म को बरकरार रख पाए तो इस ऑक्शन में इनपर जरूर बहुत बड़ी बोली लग सकती है।

IPL 2025 आयुष सिंह :-

Ayush Singh
image source : X

इस समय यह युवा भारतीय गेंदबाज आयुष सिंह इस दिल्ली प्रीमियर लीग की ही देन हैं। इस समय यह भारतीय युवा गेंदबाज पुरानी दिल्ली 6 के मेन गेंदबाजों में से एक है। इस समय इस लीग में खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट भी ले चुके है। इस समय वह इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। यह भारतीय युवा गेंदबाज दायें हाथ से गेंदबाजी करते है।

ये भी पढ़ेंArunachal Premier League 2024 (APL 2024): शेड्यूल, टीमें, कप्तान और खिलाड़ियों की सूची एवं लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version