Thursday, February 26

IPL 2025 : आईपीएल 2025 के लिए अभी से ही काफी चर्चाएं शुरू हो गई है। इसी साल के आखिर में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की मेगा ऑक्शन हो सकती है। लेकिन इसके लिए अभी तक इसका शेड्यूल सामने नहीं आया है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही अब दिल्ली कैपिटल्स ने अपने हेड कोच रिंकी पोटिंग को उनके पद से हटा दिया है।

Rishabh Pant
image source : X

IPL 2025 इसी बीच अब दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी अब आईपीएल 2025 से पहले ही टीम का साथ छोड़ सकते हैं। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले ही मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। इस मेगा ऑक्शन में पूरी दुनिया भर से कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Rishabh Pant
image source : X

IPL 2025 आईपीएल 2025 के सीजन से पहले हर फ्रेंचाइजी के स्क्वॉड में बड़े फेरबदल होने सम्भव है। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले कई फ्रेंचाइजी अपने टीमों के कप्तान को भी बदल सकती है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर भी अब अफवाहों को बाजार गर्म हो गया है। ऐसी ख़बरें सामने आ रही है कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ सकते हैं।

IPL 2025 दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ेंगे ऋषभ पंत :-

IPL 2025 ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट साल 2022 के अंत में हुआ था। इस कार एक्सीडेंट से रिकवर होने के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में मैदान पर वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की कमान भी संभाली थी। इस बार दिल्ली के लिए वापसी करते हुए उन्होंने अपनी टीम को काफी अच्छी शुरुआत भी दिलाई थी।

Rishabh Pant and dhoni
image source : X

IPL 2025 दिल्ली कैपिटल्स की इस अच्छी शुरुआत के बाद भी उनकी टीम इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी थी। आईपीएल 2025 के सीजन से पहले ही अब दिल्ली कैपिटल्स ने 7 साल से कोच रहे रिकी पोटिंग को कोच के पद से हटा दिया है। उनके बाद से ही अब सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को लेकर भी अफवाहें शुरू हो गई है।

Rishabh Pant and dhoni
image source : X

IPL 2025 इस बार सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ देंगे। एक दावा यह भी किया जा रहा है कि इस बार ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी की जगह लेंगे। इसके अलावा एक दावा यह भी किया जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़कर सीएसके में शामिल होंगे और चेन्नई की कप्तानी भी संभालेंगे। लेकिन अभी तक ये सभी सिर्फ अफवाहें ही है।

ये भी पढ़ें: विश्व विजेता बनने के बाद हार्दिक पांड्या पहुंचे वडोदरा, शहर वासियों नें किया भव्य स्वागत

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version