Thursday, March 12

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। इस टीम को अभी भी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले इस टीम में कुछ बदलाव हो सकते है। लेकिन इस बार भी इस सीजन के लिए आरसीबी जरूर ही अपने दो गेंदबाजों को रिटेन करेगी। इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है।

Royal Challengers Bangalore team
image source : X

इसको लेकर सभी टीमें अभी से ही अपनी तैयारियों में भी जुट गई है। तभी तो इस बार के मेगा ऑक्शन में सभी की निगाहें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर टिकी रहेंगी। इस बार के सीजन से पहले बेंगलुरु की टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते है। वहीं इससे पहले आरसीबी अपने 2 तेज गेंदबाज को जरूर रिटेन करना चाहेगी। इनमें से एक खिलाड़ी काफी लम्बे समय से इस टीम का हिस्सा भी है। जबकि दूसरे ने पिछले सीजन में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

Royal Challengers Bangalore team
image source : X

IPL 2025 मोहम्मद सिराज :-

Mohammed Siraj
image source : X

आईपीएल के प्रत्येक सीजन में इस आरसीबी की टीम को खराब गेंदबाजी के लिए हमेशा से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है। क्यूंकि यह आरसीबी की टीम कई बार जीतते – जीतते भी मैच को अपनी गेंदबाजी की वजह से हार जाती है। लेकिन फिर भी कई बार अहम मौकों पर इस टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। तभी तो पिछले सीजन में भी सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की थी। पिछले आईपीएल सीजन 2024 में सिराज ने खेले 14 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। तभी तो इस बार भी आरसीबी की टीम (IPL 2025) उनको जरूर ही रिटेन करेगी।

IPL 2025 यश दयाल :-

अगर इस सीजन से पहले आरसीबी की टीम जिस दूसरे तेज गेंदबाज को रेटेन करेगी तो वो यश दयाल हो सकते है। वहीं इससे पहले साल 2023 के सीजन में यश दयाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। तभी तो साल 2023 के आईपीएल में यश के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

Yash Dayal
image source : X

इसके बाद फिर साल 2024 के सीजन से पहले गुजरात ने यश दयाल को रिलीज कर दिया था। इसके बाद फिर हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 5 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा लिया था। तभी तो इस सीजन में यश दयाल ने आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के चलते हुए उन्होंने सभी को प्रभावित भी किया था।

RCB bowler Yash Dayal gave a big statement on Virat Kohli
Yash Dayal & Virat Kohli, RCB/ © Getty Images

यश दयाल ने आईपीएल 2024 के सीजन में खेलते हुए अपनी टीम आरसीबी के लिए 14 मैच खेलते हुए 15 विकेट चटकाए थे। तभी तो हमें लग रहा है कि आरसीबी की टीम उनको इस बार भी (IPL 2025) रिटेन कर सकती है। इस समय यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस वक्त वह दिलीप ट्रॉफी में भी खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वनडे फॉर्मेट में सबसे कम स्कोर बनाने वाली 10 टीमों की लिस्ट 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version