IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर रिटेन होने से ज्यादा ऑक्शन में जाना चाहते हैं। इस बार की आईपीएल की नीलामी लगभग नवंबर के अंतिम सप्ताह मे हो सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे मे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
इस हार के साथ टीम इंडिया 12 साल में पहली बार अपने घर पर कोई टेस्ट सीरीज हारी। इस मैच में भारत के लिए एकमात्र राहत की बात वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) रहे, जिन्होंने मैच में 115 रन देकर कुल 11 विकेट ( पहली पारी मे 59 रन पर 7 विकेट और दूसरी पारी मे 56 रन पर चार विकेट) हासिल किए।
इन टीमों की नजरें वाशिंगटन सुंदर पर

आईपीएल की नीलामी से पहले खबर है कि वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को अपने साथ जोड़ने के लिए तीन टीमें इच्छुक दिख रही हैं। उनमे से मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स, वाशिंगटन को लेकर दिलचस्पी दिखा रही है। बात दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल करके आईपीएल नीलामी में सुंदर को बरकरार रख सकता है। हालांकि, वह सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन लिस्ट में शामिल नहीं है।
तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) बैटिंग और बॉलिंग दोनों में माहिर हैं। सुंदर ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेला है। तमिलनाडु का यह खिलाड़ी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलता है। ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू होने के कारण 25 वर्षीय ऑलराउंडर को पिछले सीजन में काफी हद तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ा था। वह आईपीएल 2024 में सिर्फ दो मैच खेल सके, जिसमें उन्होंने 73 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया।
भारत के एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी मे से एक हैं सुंदर

सुंदर ने भारत के लिए 52 टी-20 मैच में 23.48 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 13.41 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 161 रन भी बनाए हैं। उन्हें भारत के ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के लिए तीसरे स्पिनर के रूप में चुना गया है। आईपीएल 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







