Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम बार ऐसे मैच देखने को मिलते हैं। जिसमें कोई एक बल्लेबाज दोनों पारियों में शतक लगाने में कामयाब होता है। तभी तो ऐसे में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की टीम की जीतने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में अभी तक सिर्फ 3 ही ऐसे मौके आए है जब भारतीय बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में शतक लगाए हैं। इसके बावजूद भारतीय टीम को हार मिली है।

Test Cricket विजय हजारे (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1948) :-

Vijay Hazare
image source vis getty images

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ विजय हजारे ने साल 1948 में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। तब उन्होंने पहली पारी में 116 रन और दूसरी पारी में 145 रन बनाए थे। वहीं उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने डॉन ब्रैडमैन के दोहरे शतक (201) की बदौलत अपनी पहली पारी में 674 रन बनाए थे। तब इन रनों के जवाब में भारत ने अपनी दोनों पारियों में 381 और 277 के स्कोर किए थे। लेकिन तब ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले को पारी और 16 रन से जीत लिया था।

विराट कोहली (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014) :-

साल 2014 में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड टेस्ट (Test Cricket) की दोनों पारियों में विराट कोहली ने दोनों पारियों में शतक जड़े थे। तब उन्होंने दोनों पारियों में 115 रन और 141 रन की पारी खेली थी। लेकिन फिर भी भारतीय टीम इस मुकाबले को 48 रन से हार गई थी।

Virat Kohli
image source vis getty images

वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दोनों पारियां क्रमशः 517/7 और 290/5 पर घोषित की थी। जबकि भारत ने अपनी दोनों पारियों में 444 रन और 315 रन बनाए थे। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय दूसरी पारी में शतक (99) बनाने से चूक गए थे।

सुनील गावस्कर (बनाम पाकिस्तान, 1978) :-

Sunil Gavaskar
image source vis getty images

साल 1978 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ कराची टेस्ट (Test Cricket) की पहली पारी में सुनील गावस्कर ने 111 रन बनाए थे। तब उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 344 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान ने 481/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की थी। इसके बाद फिर गावस्कर ने दूसरी पारी में भी शतक (137) लगाया था। तब भारत ने दूसरी पारी में 300 रन बनाए। तब जीत के लिए मिले 164 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

वीरेंद्र सहवाग :-

Virender Sehwag
image source vis getty images

भारत के दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं। जिन्होंने टेस्ट (Test Cricket) में दोहरा शतक लगाया है और भारतीय टीम हारी है। तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच (Test Cricket) में अपनी पहली पारी में 201 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद सहवाग ने अपनी दूसरी पारी में भी 38 रन बनाए थे। इसके बाद भी पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले को 168 रन से जीत लिया था। इसके अलावा पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में यूनिस खान ने भी 267 रन की पारी खेली थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version